तेज रफ्तार टैंकर और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर, सगे भाई-बहन की मौत..
- ANIS LALA DANI

- Jul 15
- 1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
कटघोरा :- कोरबा के पोड़ी बस स्टैंड के पास भीषण हादसा हो गया है | नाबालिगों को वाहन चलाने देना फिर जानलेवा साबित हुआ है | तेज रफ्तार टैंकर और स्कूटी के बीच जोरदार टक्कर हो गई | हादसे में सगे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि एक नाबालिग की हालत गंभीर है |
जानकारी के मुताबिक बस स्टैंड में (13 साल) बूटी गोस्वामी और (12 साल) दशरथ गोस्वामी के साथ एक और नाबालिग स्कूटी से सामान लेने आए थे | इस दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी | हादसे में कोनकोना बस्ती के गोस्वामी पारा निवासी बूटी और दशरथ की मौके पर ही मौत हो गई | वहीं अन्य नाबालिग विक्की गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल भर्ती कराया गया है | तीनों बच्चे एक ही परिवार के हैं |
हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा | उन्होंने बांगो-अंबिकापुर नेशनल हाइवे पर चक्काजाम कर दिया | यहां से गुजरने वाले यात्री बस समेत वाहनों को जाम का सामना करना पड़ा | स्थिति गरमाने केब बाद बांगो पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे | उन्होंने चर्चा कर प्रदर्शन खत्म करने की समझाइश दी |
तहसीलदार ने मौके पर ही पीड़ित परिवार को 25-25 हजार रुपए की तात्कालिक आर्थिक सहायता राशि प्रदान की | इसके बाद ग्रामीणों ने आखिरकार चक्काजाम समाप्त किया | पुलिस ने हाईवे पर यातायात बहाल कराया | मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है | वहीं टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है |




.jpg)







