google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कृषि वि.वि. के प्रश्नपत्र लीक मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए......

Aug 21
1 min read
  • भाजपा के राज में फिर एक और पेपर लीक - कांग्रेस....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में B.Sc. द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी विषय के प्रश्नपत्र के परीक्षा से पहले लीक होने की सामने आई है यह खबर बेहद गंभीर और चिंताजनक है। इस मामले की जांच की जानी चाहिए। पूरे देश में युवा पेपर लीक के खिलाफ आंदोलन कर रहे और भाजपा के राज में छत्तीसगढ़ में फिर एक और पेपर लीक का कारनामा हो गया ।


प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक हुआ है, यह केवल परीक्षा व्यवस्था की विफलता नहीं बल्कि मेहनत करने वाले हजारों विद्यार्थियों के भविष्य के साथ सीधा खिलवाड़ है। विश्वविद्यालय प्रशासन इस पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराए और यह पता लगाए कि प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले बाहर कैसे पहुंचा। दोषी पाए जाने वाले व्यक्ति, अधिकारी या किसी भी जिम्मेदार तंत्र के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जानी चाहिए।


प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष मेहनत और ईमानदारी से पढ़ाई की है। किसी भी लापरवाही या भ्रष्टाचार की कीमत छात्रों को नहीं चुकानी चाहिए। यदि पेपर लीक की पुष्टि होती है तो छात्रों के हित में परीक्षा को लेकर उचित निर्णय लिया जाए और किसी भी विद्यार्थी के साथ अन्याय न हो। प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाना चाहिए। सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन तत्काल संज्ञान लेकर सच्चाई सामने लाए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करे।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html