google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

संतूर वादन में दिखी सोपोरी बाज की झलक, श्रोताओं ने दी दाद...

1 day ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायगढ़ :- चक्रधर समारोह 2026 की आठवीं संध्या में भारतीय शास्त्रीय संगीत के सुर और ताल ने श्रोताओं को बांधे रखा। बनारस घराने के तबला वादक उदय शंकर मिश्रा, मुरादाबाद घराने के पखावज वादक सलमान खान और सोपोरी सूफियाना घराने के संतूर वादक दिव्यांश हर्षित श्रीवास्तव ने अपनी प्रस्तुतियों से समारोह स्थल को तालियों से गूंजा दिया। उदय शंकर मिश्रा ने बनारस घराने की तबला परंपरा की प्रस्तुति दी।


















वे पं. माता प्रसाद मिश्रा और पं. प्रमोद कुमार मिश्रा के शिष्य हैं। मुरादाबाद घराने की सातवीं पीढ़ी के पखावज वादक सलमान खान ने पखावज की पारंपरिक तालों से श्रोताओं को परिचित कराया। उन्होंने पं. राम किशोर दास और पं. दलचंद शर्मा से पखावज की शिक्षा प्राप्त की है। देश-विदेश में विभिन्न मंचों पर प्रस्तुति दे चुके सलमान ने अपने वादन से पखावज की समृद्ध परंपरा को सामने रखा।


संतूर वादक दिव्यांश हर्षित श्रीवास्तव ने सोपोरी बाज में संतूर की प्रस्तुति दी। वाराणसी के संगीत परिवार से आने वाले दिव्यांश ने पं. भजन सोपोरी की गुरु-शिष्य परंपरा में प्रशिक्षण प्राप्त किया तथा पं. अभय रुस्तम सोपोरी से भी मार्गदर्शन लिया। उनकी प्रस्तुति में मींड, खटका, मुरकी और अन्य सूक्ष्म स्वर तत्वों की झलक देखने को मिली। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html