भूपेश बघेल के असम में विरोध पर सीएम विष्णु देव साय का तंज, बोले- "कांग्रेस की कथनी और करनी में अंतर, पूरे देश में हो रही रिजेक्ट"....

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
रायपुर/असम: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के असम दौरे के दौरान हुए विरोध पर वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। सीएम साय ने निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल इससे पहले जब पंजाब के प्रभारी थे, तब वहां भी उनका विरोध हुआ था। अब असम के प्रभारी के रूप में अपनी पहली ही यात्रा में उन्हें फिर से भारी विरोध का सामना करना पड़ा है।
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस केवल जनता से बड़े-बड़े वादे करती है, लेकिन उन्हें कभी पूरा नहीं करती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की कथनी और करनी में जमीन-आसमान का अंतर होता है।
सीएम साय ने दावा किया कि जिस तरह से छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस की नीतियों से परेशान होकर उन्हें सिरे से नकार (रिजेक्ट) दिया था, आज ठीक वही स्थिति पूरे देश में भी देखने को मिल रही है। देश भर की जनता अब कांग्रेस की असलियत समझ चुकी है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)











Comments