google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

सेकंड हैंड मोबाइल के लिए दोस्त ने ही दोस्त को उतारा मौत के घाट....

Oct 4
3 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कैलाश यादव (30) ने अपने साथी राजेश दास (29) को 6 हजार रुपए में सेकंड हैंड मोबाइल दिया था। साथी ने 5 हजार रुपए लौटा दिए थे। 1 हजार रुपए बाकी थे, जो उसने नहीं लौटाए थे। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद था। 1 हजार रुपए के लिए युवक ने अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। इससे नाराज आरोपी राजेश दास को अपनी कार में बिठाकर जंगल ले गया, जहां उसने लकड़ी के फाड़े से राजेश दास का सिर फोड़ दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


आरोपी ने शव को गहरे गड्ढे में फेंक दिया। खून से सने अपने कपड़े और मृतक का मोबाइल नदी में फेंक दिया। कार पर आए खून के छींटों को नदी के पानी से साफ किया। 1 हफ्ते बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस दौरान आरोपी थाने से हंसता हुआ बाहर निकलता दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक ग्राम जुरगुम-तुर्रापानी जंगल क्षेत्र में रपटा पुलिया के पास एक अज्ञात पुरुष का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा किया। मृतक ने पीले रंग की टी-शर्ट और ग्रे रंग का लोअर पहन रखा था। उसके सिर के पीछे चोट के निशान और खून दिखाई दे रहा था। शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया। अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।


जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के गांवों में मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके बाद मृतक की पहचान ग्राम विमड़ा निवासी राजेश दास (29 वर्ष ) के रूप में हुई। वह खेती-किसानी करता था। पूछताछ में पुलिस को राजेश के दोस्त कृष्णा उर्फ कैलाश यादव पर शक हुआ। वह ग्राम झगरपुर का रहने वाला था और खेती का काम करता था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। आरोपी कृष्णा ने राजेश को ओप्पो कंपनी का मोबाइल 6 हजार रुपए में बेचा था। राजेश ने उसे 5 हजार रुपए दिए थे। 1 हजार रुपए बकाया थे। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।


आरोपी कैलाश राजेश दास को कार में बिठाकर जुरगुम जंगल की ओर ले गया। वहां उसने पैसों की मांग की। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद आरोपी ने राजेश को कार से नीचे उतारा और जमीन पर पड़े लकड़ी के फाड़े से उसके सिर पर दो बार वार किया। गंभीर चोट लगने से राजेश जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को उठाकर जंगल में गहरी जगह पर फेंक दिया। हत्या के बाद आरोपी ने पुलिस से बचने के लिए सबूत मिटाने का प्रयास किया। हत्या में इस्तेमाल लकड़ी का फाड़ा और राजेश का मोबाइल मैनी नदी में फेंक दिया। वहीं, घटना के समय पहने अपने कपड़े डोड़की नदी में फेंक दिए।


आरोपी ने अपनी लाल रंग की स्विफ्ट कार को भी नदी के पानी से धोया, ताकि उसमें मौजूद सबूत मिट जाएं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कार को उसके घर से बरामद कर लिया है। ASP राकेश कुमार पाटनवार के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत मिलने और अपराध स्वीकार किए जाने के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। सबूत मिटाने के प्रयास के कारण हत्या की धारा 103(1) बीएनएस के साथ धारा 238 बीएनएस भी जोड़ी गई है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html