google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गुरु वंदन उत्सव के ऑडिशन के प्रथम दिवस में उमड़ा प्रतिभाओं का सैलाब.....

Aug 31
2 min read
  • बारिश के बावजूद दिखा अभूतपूर्व उत्साह...

  • आडिशन के प्रथम दिवस 94 से अधिक प्रस्तुतियाँ...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

रायपुर- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर रायपुर जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में रायपुर जिला प्रशासन, रायपुर नगर पालिक निगम , कला केंद्र रायपुर एवं स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित *“तिरंगा शक्ति फेस्ट 2026 – गुरु वंदन उत्सव”* के अंतर्गत आयोजित सिंगिंग एवं डांसिंग ऑडिशन के प्रथम दिवस में प्रतिभाओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस विशेष ऑडिशन में शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

बारिश के बावजूद प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बना। लगातार बारिश के बीच भी बड़ी संख्या में प्रतिभागी अपनी प्रस्तुतियां देने के लिए पहुंचे। ऑडिशन स्थल पर प्रतिभागियों एवं उनके अभिभावकों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आडिशन के प्रथम दिवस 94 से अधिक प्रस्तुतियां हुईं। गायन एवं नृत्य की इन प्रस्तुतियों में प्रतिभागियों ने बॉलीवुड, देशभक्ति एवं भक्ति थीम पर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, रचनात्मकता एवं मंचीय प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल को भी प्रभावित किया। आडिशन में निर्णायक के रूप में पद्मश्री छायाधर भारती, ( छत्तीसगढ़ के प्रतिष्ठित एवं सुप्रसिद्ध कबीर गायन एवं सूफी गायक) ने पूरे उत्साह एवं आत्मीयता के साथ प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया। उन्होंने प्रतिभागियों को गायन की बारीकियों, सुर एवं प्रस्तुति के संबंध में उपयोगी सुझाव दिए और कई प्रतिभागियों को मौके पर ही बेहतर प्रस्तुति के लिए सिखाया एवं मार्गदर्शन दिया।

इसी प्रकार राजू शर्मा (छत्तीसगढ़ की लोक नृत्य धरोहर के प्रतिष्ठित कलाकार) ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन करने के साथ-साथ उन्हें नृत्य की बारीकियों, भाव-भंगिमा एवं मंचीय प्रस्तुति के संबंध में मार्गदर्शन दिया। संतोष चंद्राकर (छत्तीसगढ़ लोक रत्न एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार) ने प्रतिभागियों को उनकी प्रस्तुतियों में सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए तथा अपनी कला एवं अनुभव के माध्यम से उन्हें प्रोत्साहित किया।

इस दौरान निर्णायकों का प्रतिभागियों के साथ सीधा संवाद, सीखने-सिखाने का माहौल और उत्साहवर्धन ऑडिशन का विशेष आकर्षण रहा। निर्णायकों ने केवल प्रतिभा का आकलन नहीं किया, बल्कि प्रतिभागियों के लिए यह अवसर एक सीखने और अपनी कला को निखारने का मंच भी बना।


आडिशन की तिथि बढ़ाई गई, 31 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक आडिशन

प्रतिभागियों के उत्साह एवं बड़ी संख्या में प्राप्त हो रही सहभागिता को देखते हुए ऑडिशन की तिथि एक दिन के लिए और बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक शिक्षक, अभिभावक एवं विद्यार्थी 31 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक ऑडिशन में भाग ले सकते हैं।

आडिशन स्थल- टाउन हॉल, रायपुर

आयोजन समिति ने अधिक से अधिक प्रतिभागियों से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। ऑडिशन में चयनित प्रतिभागियों को आगामी दिनांक 3 सितंबर 2026 को शहीद स्मारक भवन, रायपुर में आयोजित होने वाले भव्य ग्रैंड फिनाले में प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं दर्शकों के उत्साह और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए आगामी ऑडिशन में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की विनम्र अपील की है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html