google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रेलवे क्रॉसिंग पर मिला एक भ्रूण, लोगों में मची हडकंप...पढ़े पूरी खबर

Jul 31, 2023
1 min read
























छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक अज्ञात भ्रूण मिलने की खबर हड़कंप मच गयी है, मामला दुर्ग जिले के बघेरा रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। स्थानीय लोगों ने भ्रूण मिलते ही पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जब भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही थी तो उन्हें उसमें एक लंबी पूंछ नुमा कुछ दिखा। इसके बाद डॉक्टरों को बुलाया गया। सभी लोग भ्रूण को देखकर परेशान हैं कि वो मानव भ्रूण है या फिर किसी जानवर का। पुलिस का कहना है कि इसके बारे में पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस के मुताबिक रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली थी कि बघेरा रेलवे क्रॉसिंग के पास एक भ्रूण मिला है। भ्रूण मिलने की सूचना पाकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने लोगों को दूर किया और इसके बाद पंचनामा कार्रवाई करके भ्रूण को सुपुर्दगी में लिया।

जब पुलिस भ्रूण का पंचनामा कर रही थी तो उसमें लंबे हाथ पैर और पूछ जैसा कुछ दिखा। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग आपस में चर्चा करने लगे। कोई कह रहा है कि वो इंसानी भ्रूण है। कोई कह रहा है कि वो इंसानी भ्रूण है, लेकिन उसमें जानवर के अंग विकसित हो गए हैं। हालांकि पुलिस ने किसी भी तरह के अफवाह पर बोलने से मना किया है। उनका कहना है कि उन्होंने भ्रूण को पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।


 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html