काठमांडू जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 6 लोगों ने गंवाई जान....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
काठमांडू। नेपाल के गंडकी प्रांत में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक बस के अनियंत्रित होकर पलटने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और दस अन्य यात्री घायल हो गए। डिस्ट्रिक पुलिस ऑफिस के सूचना अधिकारी (इन्फॉर्मेशन ऑफिसर) अनिल पंडित के अनुसार, यह हादसा ईस्ट-वेस्ट हाईवे पर नवलपरासी जिले के दौन्ने इलाके में हुआ। काठमांडू की ओर जा रही इस बस में चालक सहित कुल 18 लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम ने राहत व बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना में घायल हुए 10 यात्रियों को तुरंत इलाज के लिए पास के प्रांतीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)



Comments