google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बसना-सांकरा क्षेत्र को बड़ी सौगात: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया 28.47 करोड़ के सांकरा-परसवानी मार्ग का भूमिपूजन.....

Sep 26
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-

बसना/सांकरा। महासमुंद जिले के अंतर्गत सांकरा-परसवानी मुख्य जिला मार्ग के चौड़ीकरण और नवनिर्माण का रास्ता अब पूरी तरह साफ हो गया है। बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने इस बहुप्रतीक्षित सड़क परियोजना का विधिवत भूमिपूजन कर अंचलवासियों को एक बड़ी सौगात दी है। इस पूरी परियोजना की लागत 28.47 करोड़ रुपये है, जिसके तहत 15.80 किलोमीटर लंबे मार्ग और 23 पुल-पुलियों का भव्य निर्माण किया जाएगा।



















कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया। उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सांकरा-परसवानी मार्ग इस संपूर्ण अंचल की जीवनरेखा है। क्षेत्र के नागरिक, ग्रामीण और किसान लंबे समय से इस सड़क के नवनिर्माण की मांग कर रहे थे। निर्माण पूर्ण होते ही आसपास के 15 से अधिक गांवों के निवासियों, स्कूली छात्र-छात्राओं, किसानों और व्यापारियों को आवागमन में अभूतपूर्व सुविधा मिलेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास ही उनकी पहली प्राथमिकता है।

ओडिशा सीमा को जोड़ेगा मार्ग, शिक्षा और व्यापार को मिलेगी गति -

मार्ग की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए डॉ. संपत अग्रवाल ने बताया कि यह मार्ग पड़ोसी राज्य ओडिशा की सीमा को जोड़ता है, जिससे अंतरराज्यीय व्यापारिक परिवहन आसान होगा। पिथौरा स्थित विकासखंड, तहसील मुख्यालय, स्कूलों, आश्रम और क्षेत्र के एकमात्र महाविद्यालय पहुंचने के लिए यही मुख्य रास्ता है। इसके पक्कीकरण से छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए आने-जाने में सहूलियत होगी, वहीं किसानों को अपनी उपज मंडियों तक पहुंचाने में भारी राहत मिलेगी।


गुणवत्ता से नहीं होगा कोई समझौता -

भूमिपूजन के दौरान विधायक ने निर्माण एजेंसी एवं संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कार्य को पूरी पारदर्शिता के साथ तय समय पर पूर्ण करें, ताकि जनता को जल्द से जल्द इसका लाभ मिल सके।


इस भूमिपूजन समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी, जनपद पंचायत पिथौरा अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, सरपंच संघ अध्यक्ष सतपाल सिंह छाबड़ा, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष हलधर साहू, विधायक प्रतिनिधि कैलाश अग्रवाल, पुरुषोत्तम धृतलहरे, कंवलजीत छाबड़ा, अजय अग्रवाल, रामचंद्र अग्रवाल, मथामणि बढ़ाई, सीताराम सिन्हा, खेमराज अग्रवाल, हेमंत ठाकुर, मनोज बारिक, झाडूराम परमार, सोनू छाबड़ा, युवा मोर्चा अध्यक्ष विजय चौधरी, लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारी विजय सोयम, डी पी जोशी, राज शेखर, नरेंद्र बोरे, सत्य प्रकाश साहू, दुर्जय प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html