google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

युवाओं को बड़ी सौगात : 1484 वनरक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा.....

  • वन मंत्री केदार कश्यप के विशेष प्रयासों से भर्ती प्रक्रिया को मिली गति, 16,762 अभ्यर्थी देंगे लिखित परीक्षा...

  • युवाओं के भविष्य से जुड़ी भर्ती हमारी प्राथमिकता, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी होगी प्रक्रिया : केदार कश्यप...

  • वन विभाग को जमीनी स्तर पर मिलेगी मजबूती, वन एवं वन्यजीव संरक्षण के लिए तैयार होंगे नए प्रहरी...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से -

रायपुर। छत्तीसगढ़ के हजारों युवाओं के लिए बड़ी सौगात देते हुए वन विभाग में रिक्त 1484 वनरक्षक पदों की भर्ती प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। 13 दिसंबर 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। शारीरिक मापदण्ड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले 16,762 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।


वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप के विशेष प्रयासों और भर्ती प्रक्रिया की सतत समीक्षा के परिणामस्वरूप लंबित मामलों का त्वरित निराकरण करते हुए लिखित परीक्षा कार्यक्रम को समयबद्ध रूप से अंतिम रूप दिया गया है। मंत्री केदार कश्यप ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि युवाओं के भविष्य से जुड़ी इस भर्ती प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पारदर्शी तरीके से जल्द पूरा किया जाए।


युवाओं के सपनों और परिश्रम का सम्मान करती है सरकार - केदार कश्यप

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रदेश के हजारों युवा लंबे समय से इस अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं और पूरी लगन के साथ तैयारी में जुटे हैं। हमारी सरकार युवाओं के परिश्रम, सपनों और आकांक्षाओं का सम्मान करती है। हमारा प्रयास है कि भर्ती प्रक्रिया समयबद्ध रूप से पूरी हो और योग्य युवाओं को जल्द से जल्द रोजगार एवं प्रदेश की सेवा का अवसर मिले।


उन्होंने कहा कि वनरक्षक भर्ती केवल रोजगार का अवसर नहीं, बल्कि प्रदेश की अमूल्य वन संपदा और वन्यजीवों की सुरक्षा में भागीदारी का अवसर भी है। चयनित युवा अपना भविष्य संवारने के साथ छत्तीसगढ़ के वनों, जैव विविधता और वन्यजीव संरक्षण के प्रहरी के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाएंगे।


वनरक्षक हैं वन संरक्षण व्यवस्था की मजबूत कड़ी

केदार कश्यप ने कहा कि वनरक्षक वन विभाग की मैदानी व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण कड़ियों में से एक हैं। वनों की सुरक्षा, वन्यजीव संरक्षण, अवैध कटाई की रोकथाम, वन अपराधों पर नियंत्रण तथा स्थानीय समुदायों के साथ समन्वय में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है।


विशेष रूप से कभी नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति और विकास का दायरा बढ़ने के साथ वन प्रबंधन एवं संरक्षण गतिविधियों का भी विस्तार हो रहा है। ऐसे में वन विभाग को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने तथा वन क्षेत्रों की प्रभावी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वनरक्षकों की नियुक्ति महत्वपूर्ण साबित होगी।


भर्ती में केवल योग्यता को मिलेगा अवसर

अभ्यर्थियों को आश्वस्त करते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी। प्रत्येक योग्य अभ्यर्थी को समान अवसर मिले, यह सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की अनियमितता के लिए कोई स्थान नहीं होगा।


लिखित परीक्षा का आयोजन निर्धारित मानकों, सुरक्षा प्रोटोकॉल एवं पारदर्शी प्रक्रियाओं के अनुरूप किया जाएगा।


1484 नए वनरक्षकों से मजबूत होगा वन विभाग

वनरक्षक के 1484 पदों पर नियुक्तियां होने से वन विभाग की मैदानी क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इससे वन संरक्षण, वन्यजीव सुरक्षा, जैव विविधता संवर्धन, वन अपराधों की रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों को नई मजबूती मिलेगी।


राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और रिक्त पदों को चरणबद्ध तरीके से भरने के लिए प्रतिबद्ध है। 13 दिसंबर 2026 को लिखित परीक्षा की तिथि तय होने से 16,762 अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए स्पष्ट समयसीमा मिल गई है।


वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा युवाओं को अवसर और वन संपदा को मजबूत सुरक्षा—इसी संकल्प के साथ वन विभाग की भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html