google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

खेत में खुला सर्विस वायर रहा तेज करंट, 33 वर्षीय महिला की मौत...

Jul 23
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बेमेतरा :- खम्हरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुवारा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत में कृषि कार्य करने गई एक महिला की बिजली करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेत में नमी के कारण महिला का पैर फिसल गया और वह जमीन के पास झूल रहे खुले सर्विस वायर के संपर्क में आ गई, जिससे उसे तेज करंट लगा। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान - मनीषा यादव उम्र 33 वर्ष, पति सीताराम यादव, निवासी ग्राम गुवारा के रूप में हुई है। मनीषा अपने परिवार के भरण-पोषण में सहयोग के लिए रोजाना की तरह खेत में काम करने गई थी। इसी दौरान अचानक हुए हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।


पुलिस के अनुसार, करीब 9 बजे मनीषा यादव कृषि कार्य के लिए अपने खेत पहुंची थी। खेत में बारिश और नमी के कारण जमीन फिसलन भरी थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर नीचे झुके हुए बिजली के सर्विस वायर के संपर्क में आ गई। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तत्काल महिला को खेत से बाहर निकाला और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।


मामले की सूचना मिलने पर थान खम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। खेत में खुले बिजली तार की स्थिति और हादसे के कारणों की भी जानकारी जुटाई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, बिजली के तार जमीन के काफी करीब होने के कारण यह हादसा हुआ।


लोगों ने बिजली विभाग से ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली लाइनों और सर्विस वायर की जांच कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। मनीषा यादव की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतका अपने पीछे पांच बच्चों को छोड़ गई है। अचानक हुई इस घटना के बाद बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि खेतों और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली के तारों के संपर्क में आने से बचें तथा किसी भी खुले या क्षतिग्रस्त बिजली तार की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग को दें, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html