भानुप्रतापपुर विधायक मनोज सिंह मंडावी का आकस्मिक निधन ।

छत्तीसगढ़ विधानसभा उपाध्यक्ष और भानुप्रतापपुर विधायक मनोज मंडावी के निधन पर राज्य शासन द्वारा एक दिन के राजकीय शोक की घोषणा की गई है। राजधानी रायपुर एवं कांकेर में आज राजकीय शोक रहेगा तथा उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जावेगा। राजधानी रायपुर और कांकेर जिले में स्थित समस्त शासकीय भवनों और जहां पर नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाते हैं, वहां पर राष्ट्रीय ध्वज आधे झुके रहेंगे तथा शासकीय स्तर पर कोई मनोरंजन / सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा।







.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments