"बसना में पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

बसना थाना प्रभारी वीणा यादव अपने अधीनस्थ के साथ मुख्य मार्ग पर फ्लैग मार्च पर निकलीं, साथ में C M O नगर पंचायत बसना, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पटवारी एवं अन्य अधिकारी इस फ्लैग मार्च में सम्मिलित रहे तथा लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग में रहने मास्क पहनने पर समझाइश देते रहे साथ में C.M.O नगर पंचायत बसना ने दुकानदारों से गाइडलाइन का पालन करने हेतु निर्देश देते दिखे ।यहां यह बताना लाजमी होगा कि जब तक जनता स्वयं कोरोना वायरस के बचाव हेतु जागरूक नहीं होगी, कोरोना वायरस से बचने का महत्व को लोग नहीं समझेगे,तब तक सारे समझाइश एवं दबाव बे मायने होंगे ।

हमने देखा है कि अधिकांश लोग सोशल डिस्टेंसिंग भी नहीं करते और ना ही मास्क पहनते हैं। जिन्हें सड़क पर आते जाते एवं दुकानों में खरीदी करते देखा जा सकता है। शासन की गाइडलाइन के अनुसार किसी भी संस्थान में पांच व्यक्ति से ज्यादा की अनुमति नहीं है जिसमें संचालक और कर्मी भी शामिल होंगे ।लेकिन बसना में ऐसे कई कपड़े की दुकान मोबाइल की दुकानें हैं जिनमें 25 से 50 कर्मी ही है,ग्राहकों की भीड़ ऐसी मानो राशन दुकानों की तरह लाइन लगी रहती है और वहां पर किसी भी गाइडलाइन का कोई भी अनुसरण नहीं किया जाता। आज के फ्लैग मार्च की बसना निवासियों में एक अच्छा संदेश गया है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments