google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

चोरी के नियत से एटीएम को तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

Mar 25, 2021
2 min read

""इस्माईल खान की कलम से""

सरसीवा 24 मार्च*

1. चोरी के नियत से एटीएम को तोड़फोड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार*

*2. आरोपी को घटना के 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार ।*

*3. आरोपी से घटना में प्रयुक्त लोहे का गिरमीट , छैनी , व रॉड को किया गया जप्त ।*

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलौदाबाजार श्री आई.के. एलिसेला के निर्देशन में थाना प्रभारी सरसींवा श्री जी.एस. देशमुख के नेतृत्व में ए टी एम मशीन को तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया ।

सरसीवा से 9 किलोमीटर दूर गाताडीह स्टेट बैंक में लगी ए टी एम मशीन को औजार लेकर तोड़फोड़ करने की शिकायत दिनांक 23.मार्च को प्रार्थी गाताडीह निवासी त्रिलोचन साव द्वारा लिखित आवेदन प्रस्तुत कर सरसीवा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 23मार्च के मध्य रात्रि 12:00 से 01:00 बजे के बीच ग्राम गाताडीह स्थित एस बी आई ए टी एम के अंदर किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा चोरी करने की नियत से अंदर प्रवेश कर ए टी एम को तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त करने संबंधी लिखित आवेदन पर से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 65/2021 धारा 380,511 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विवेचना दौरान सी सी टी व्ही फुटेज एवं गवाहो के द्वारा बताये गये अनुसार

*आरोपी महेन्द्र कुमार पिता सुरीत उरांव उम्र 27 वर्ष साकिन शंकरनगर चौकी बेलाडुला थाना सरसीवा* को पकड़कर रखे थे जो मौका पाकर भागने में सफल हो गया था । जिनको पुलिस टीम द्वारा हरसंभव प्रयास कर आरोपी महेन्द्र कुमार उरांव का पता तलाश करते मेन रोड पर ग्राम हरदी , घरजरा के मध्य मिलने पर आरोपी महेन्द्र कुमार उरांव साकिन शंकर नगर का रहने वाला बताया जिसको घटना के सबंध मे पुछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया और घटना में प्रयुक्त औजार लोहे का गिरमीट , छिनी ,व लोहे के राड़ को मेमोरण्डम कथनानुसार मुताबिक जप्ती पत्रक में जप्त किया जाकर आरोपी को आज दिनांक 24/03/2021 के 1 बजे दिन को विधिवत गिरफ्तार कर साथ गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया है । प्रकरण के आरोपी महेन्द्र उरांव को न्यायायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया ।वही सम्पूर्ण कार्यवाही में प्र. आर. अशोक ध्रुव ओंकार राजपुत , आरक्षक मोहन मेश्राम श्रवण टण्डन चंद्रिका वर्मा का विशेष योगदान रहा है ।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html