google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

बाल संप्रेक्षण गृह से 8 नाबालिग फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल...

Aug 3
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

महासमुंद :- महासमुंद जिले के बरोंड़ा बाजार स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से 8 नाबालिग फरार हो गए | सभी करीब 2 से 3 बजे के बीच खिड़की की ग्रील तोड़कर परिसर से भाग निकले | इस घटना के बाद अब संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं | फिलहाल पुलिस संप्रेक्षण गृह से भागे लड़कों की तलाश में जुट गई है |


जानकारी के अनुसार, फरार हुए सभी नाबालिग पिछले 4 से 5 महीनों के दौरान विभिन्न आपराधिक मामलों में बाल संप्रेक्षण गृह भेजे गए थे | इनमें एक बालक दुष्कर्म, दो चोरी के मामलों में निरुद्ध थे, जबकि अन्य पर एनडीपीएस एक्ट समेत विभिन्न आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं | फरार नाबालिगों का संबंध महासमुंद, सरायपाली, धमतरी और ओडिशा के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बताया जा रहा है |


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, महिला एवं बाल विकास विभाग और जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे | पूरे परिसर की जांच की जा रही है | फरार बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने व्यापक सर्च अभियान शुरू कर दिया है | गौरतलब है कि करीब दो वर्ष पहले भी इसी बाल संप्रेक्षण गृह से बच्चे फरार होने की घटना सामने आई थी | एक बार फिर हुई इस घटना ने संप्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html