छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अब तक कर चुकी 8 बड़ी घोषणाएं...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव का प्रचार चरम पर हैं। भाजपा-कांग्रेस समेत अन्य पार्टियों के राष्ट्रीय नेता लगातार चुनावी दौरे पर पहुंच रहे हैं। और बढ़ी-बढ़ी घोषणाएं कर रहे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने अब तक 8 बड़ी घोषणाएं कर चुकी हैं।
राजनांदगांव में सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनी तो डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत् गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक का मुफ्त इलाज एवं अन्य लोगों को 50 हजार से बढ़ाकर 5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार को कांकेर के भानुप्रतापपुर में केजी से पीजी तक सरकारी स्कूल, कॉलेज में मुफ्त शिक्षा की घोषणा किया गया था।
1 प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी किया जाएगा। 2.किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा। 3.17 लाख परिवारों काे आवास। 4.जातिगत जनगणना होगी। 5.स्कूल से लेकर काॅलेज तक मुफ्त शिक्षा। 6.तेंदूपते पर आदिवासियों को हर साल मिलेगा 4000 रुपए बोनस दिया जाएगा। 7.डॉ. खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत् गरीब वर्ग को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा। 8.भूमिहीन मजदूर को मिलने वाली 7 हजार रुपए की राशि को बढ़ाकर 10 हजार रुपए किया जाएगा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments