बिना नंबर बाइक से 8.305 किग्रा गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
सूरजपुर :- सूरजपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है | बिना नंबर प्लेट बाइक पर बोरी में भरकर गांजा तस्करी करते आरोपी को गिरफ्तार किया गया है | बरामद गांजे की कीमत लाखों में आंकी गई है | पूरा मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र के गोटगंवा का है | जानकारी के अनुसार, गोटगवां में चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों को बिना नंबर प्लेट के बाइक आती हुई दिखी, जिसे रोक लिया गया | पूछताछ में शक होने पर तलाशी ली गई |
इस दौरान बाइक में लदे सफेद बोरी को देखा तो उसमें गांजा भरा हुआ था | कड़ाई से पूछने पर आरोपी ने बताया कि वह ओडिशा से गांजा लेकर उत्तरप्रदेश जा रहा था | तौल करने पर बरामद गांजा 8 किलो 305 ग्राम पाया गया, जिसकी बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपए है |
पुलिस ने आरोपी उत्तरप्रदेश का बांदा जिला निवासी रमेशचन्द्र निषाद (39 साल) को गिरफ्तार कर थाना लेकर आई है | जहां एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है | मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है। वहीं तस्करी में इस्तेमाल वाहन भी जब्त कर ली गई है | आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी हुई है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments