google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

बसना में 4 दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का समापन.....

  • 4 दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का समापन, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि रूप में हुए शामिल |

  • निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का हुआ समापन, विधायक डॉ संपत अग्रवाल बोले-मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म |

  • मंगल भवन में आयोजित 4 दिवसीय शिविर का समापन, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ट्राई साइकिल व उपकरण किए वितरित |

  • बसना में 4 दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर का समापन,विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बांटे उपकरण |


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से:-

बसना बसना नगर के मंगल भवन में नीलांचल सेवा समिति एवं महावीर विकलांग सहायता समिति, रांची के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित 4 दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर एवं सहायता उपकरण वितरण कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ। इस समापन समारोह में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि रूप में एवं राजिम विधायक रोहित साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा भगवान की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन व विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत किया गया और शिविर की उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई।

समापन समारोह के अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, बैसाखी एवं अन्य कृत्रिम अंग व उपकरण वितरित किए। उपस्थित जनसमूह और हितग्राहियों को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि मानव सेवा और विशेषकर दिव्यांगजनों की सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। नीलांचल सेवा समिति और महावीर विकलांग सहायता समिति का यह संयुक्त प्रयास अत्यंत सराहनीय है, जिसने सैकड़ों जरूरतमंदों के जीवन में नई उम्मीद और संबल जगाया है। हमारा उद्देश्य यही है कि क्षेत्र का कोई भी दिव्यांग भाई-बहन खुद को असहाय न समझे। यह सहायता उपकरण केवल एक साधन नहीं हैं, बल्कि यह उनके स्वावलंबन और आत्मसम्मान की दिशा में एक बड़ा कदम हैं। नीलांचल सेवा समिति सदैव समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य करती रहेगी।

समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित राजिम विधायक रोहित साहू ने अपने संबोधन में नीलांचल सेवा समिति और बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल द्वारा चलाए जा रहे सामाजिक व जनहितकारी कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस तरह के निःशुल्क शिविरों से दूर-दराज के ग्रामीण अंचलों से आने वाले जरूरतमंदों को बड़ा राहत और नया जीवन मिलता है। गौरतलब है कि इन 4 दिनों के दौरान शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों और तकनीशियनों की टीम द्वारा दिव्यांगजनों का परीक्षण कर उनकी आवश्यकतानुसार कृत्रिम अंग, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण यंत्र एवं बैसाखी का निर्माण व वितरण निःशुल्क किया गया।

इस समापन अवसर पर जिला संयोजक आर्थिक प्रकोष्ठ सुमित अग्रवाल, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मोहित पटेल, जिला उपाध्यक्ष भाजपा हरप्रसाद पटेल अंबू, जिला महामंत्री युवा मोर्चा कामेश बंजारा, सभापति जनपद बसना राजेश गड़तिया, एल्डरमैन विकास बाधवा, अध्यक्ष महिला मोर्चा बसना दीपा अरुण साहू, विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास, जनपद सभापति प्रतिनिधि हेमंत बरिहा, मैनेजर भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति रांची सूर्यदेव चौधरी, प्रांताध्यक्ष शासकीय अधिकारी कर्मचारी संघ पुकराम कुर्रे, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरुण साहू, समस्त चिकित्सक टीम, नीलांचल सेवा समिति के पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रबुद्ध नागरिक, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में लाभान्वित दिव्यांगजन व उनके परिजन उपस्थित रहे।

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html