google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

झाबुआ के पिटोल चौकी क्षेत्र में बरामद हुई 319 बल्क लीटर शराब - कारोबारी गिरफ्तार....

Oct 25, 2023
2 min read









































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

झाबुआ जिले की कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पिटोल पुलिस टीम द्वारा आज सोमवार को इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर ग्राम भीमफलिया स्थित आर टी. ओ. बेरियर के पास बड़ी मात्रा में गुजरात प्रान्त के दाहोद की ओर ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब बरामद कर एक शराब कारोबारी को गिरफतार किया गया है। पुलिस जानकारी अनुसार कार सहित बरामद शराब का अनुमानित मूल्य रूपए 8,41,000/- बताया गया है। पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

कार्यवाही टीम में शामिल उपनिरीक्षक, पुलिस चौकी पिटोल शैलेन्द्र शुक्ला ने एक जानकारी में बताया कि बार्डर चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को अवैध रूप से शराब परिवहन की जानकारी मिली थी। उक्त सूचना के आधार पर इंदौर अहमदाबाद हाईवे रोड पर आर. टी. ओ. बैरियर ग्राम भीमफलिया पर झाबुआ तरफ से आ रही कार (क्रमांक जी जे 20 एन 3748) जिसमें अवैध रुप से शराब भरकर दाहोद की ओर ले जाई जा रही थी, वहां नाकबंदी करते हुए जब उस कार को पुलिस टीम द्वारा रूकने का संकेत किया गया, तो कार चालक गाडी रोक कर भागने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया, पुलिस द्वारा जब कार की तलाशी ली गई, तो उसमें शराब का जखीरा पाया गया, जिसे पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया।

बरामद शराब माउण्ट 6000 बीयर 10 पेटी कुल 240 पैक, कुल 120 वल्क लीटर, लंदन प्राईड प्रीमियम व्हीस्की 05 पेटी कुल 43.200 वल्क लीटर, बेग पाईपर डीलक्स व्हिस्की 08 पेटी, कुल 69.120 वल्क लीटर, एवं रॉयल सलेक्ट डिलक्स व्हिस्की 10 पेटी कुल 86.400 वल्क लीटर जप्त की गई। जप्तशुदा शराब कुल 318.720 वल्क लीटर है, जिसकी कुल कीमत रूपए 1,41,120/- आंकलन की गई है। पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 36, 46 आबकारी एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया है, ओर आरोपित कारोबारी जितेन्द्र कुमार पुत्र कन्हैयालाल सोलंकी उम्र 37 साल निवासी ग्राम चान्दावाडा कुम्हार फलिया थाना गडवाडा ‍जिला दाहोद गुजरात को गिरफतार किया गया है।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html