google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

पुलिस विभाग में नौकरी के नाम पर 25-30 लाख की ठगी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोंडागांव :- कोंडागांव पुलिस विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से 25 से 30 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को फरसगांव और कोंडागांव पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने करीब 15 युवाओं को अपना शिकार बनाया था। उनके कब्जे से मोबाइल फोन, पीड़ितों के दस्तावेजों की फाइलें, डायरी और रजिस्टर बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में शत्रुधन टंडन (उम्र 48 साल), निवासी मस्तूरी, हालिया पता देवरी खुर्द बिलासपुर और बुध सिंह मरकाम (उम्र 42 साल), निवासी भर्रीपारा फरसगांव शामिल हैं। शत्रुधन को बिलासपुर के देवरी खुर्द-तोरवा क्षेत्र से, जबकि बुध सिंह को फरसगांव से पकड़ा गया।


पुलिस के अनुसार, आरोपी बेरोजगार युवाओं को पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से अपनी पहचान होने का दावा करते थे। बस्तर फाइटर और जिला बल में आरक्षक के पद पर नौकरी लगवाने का भरोसा देकर एडवांस में रकम लेते थे। युवाओं से आधार कार्ड, अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र समेत अन्य दस्तावेज भी ले लिए जाते थे। एडवांस रकम लेने के बाद शेष राशि नौकरी लगने पर देने की बात कही जाती थी। रकम और दस्तावेज लेने के बाद आरोपी फरार हो जाते थे। मामले में फरसगांव और कोंडागांव थाने में कुल चार प्रकरण दर्ज हैं। फरसगांव के पतोडा निवासी यशवंत नेताम की शिकायत पर दर्ज मामले में उसके और उसके साथियों से 14 लाख रुपये लेने का आरोप है। इस मामले में अपराध क्रमांक 49/2024, धारा 420, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज है।


वहीं आलोर निवासी पंचू राम कोर्राम और उसके साथी से 3 लाख रुपये, खेतरपाल निवासी जगदीश मंडावी और एक अन्य व्यक्ति से 5 लाख रुपये तथा गहिरबहार बानगांव निवासी सूरज लाल नेताम से 3 लाख रुपये लेने की शिकायत सामने आई है। इन मामलों में फरसगांव थाने और कोतवाली कोंडागांव में अपराध दर्ज किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस करीब तीन महीने तक आरोपियों की तलाश में जुटी रही। पीड़ितों के बैंक खातों से लेकर आरोपियों के बैंक खातों तक रकम के लेनदेन की पड़ताल की गई। बैंक खातों से मिले इनपुट के आधार पर आरोपियों के ठिकानों की पहचान की गई।


इसके साथ ही मोबाइल नंबरों का तकनीकी विश्लेषण और लोकेशन ट्रेस की गई। पुलिस टीमों ने अलग-अलग राज्यों और जिलों में आरोपियों की तलाश करते हुए उनके ठिकानों पर दबिश दी। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शत्रुधन टंडन को देवरी खुर्द, तोरवा, बिलासपुर से गिरफ्तार किया। वहीं उसके साथी बुध सिंह मरकाम को भर्रीपारा, फरसगांव से पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों के कब्जे से मोबाइल फोन के अलावा पीड़ितों के दस्तावेजों की फाइलें, डायरी और रजिस्टर जब्त किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों और ठगी के दूसरे मामलों की जानकारी जुटा रही है।


कार्रवाई एसपी पंकज चन्द्रा (IPS) के निर्देशन, एएसपी कपिल चन्द्रा के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी फरसगांव अभिनव उपाध्याय और एसडीओपी कोंडागांव रुपेश कुमार के नेतृत्व में की गई। फरसगांव थाना प्रभारी निरीक्षक चन्द्रशेखर श्रीवास, उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल, पुलिसकर्मियों और जिला साइबर सेल की टीम ने आरोपियों की पतासाजी में अहम भूमिका निभाई। वहीं कोतवाली कोंडागांव थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय, विवेचना टीम और जिला साइबर सेल का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html