2 लोगों की जिंदा जलकर मौत, नींद बन गई काल.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
उत्तर प्रदेश में झांसी में सुबह दो ट्रकों की भीषण टक्कर हो गई, जिसके बाद ट्रक में आग लग गई. इस हादसे में ट्रक सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि, एक शख्स घायल हो गया | सूचना मिलते ही थाने की पुलिस व फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का प्रयास किया, आग बुझने के बाद गैस कटर से ट्रक को काटकर शवों को बाहर निकाला गया, साथ ही घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया | हादसा चिरगांव थाना क्षेत्र में कानपुर हाइवे पर हुआ, जानकारी के मुताबिक, झांसी से कानपुर की ओर एक ट्रक गिट्टी भरकर जा रहा था. ट्रक जब झांसी जनपद के चिरगांव थाना क्षेत्र में बाईपास पहुंचा तभी चालक को नींद आ गई और वह ट्रक से संतुलन खो बैठा, इससे पहले कि वो ट्रक को कंट्रोल कर पाता, वह विपरीत दिशा में चला गया और सामने से आ रहे बालू से भरे ट्रक से टकरा गया |
टक्कर होने के बाद दोनों ट्रक में भीषण आग लग गई, गनीमत ये रही कि एक ट्रक में सवार दो लोग कूद गए. इनमें से एक घायल हुआ है. जबकि, दूसरे ट्रक में सवार दोनों युवक फंसे रह गए. सूचना मिलते ही थाने की पुलिस व फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और आग आग को बुझाने का प्रयास किया. दमकल की 4 गाड़ियों की मदद से आग को बुझाया गया, आग बुझने के बाद पता चला कि गिट्टी से भरे ट्रक में सवार दो लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments