google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

कबीरधाम में 2.23 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर ट्रक से 447 किलो गांजा बरामद...

Sep 1
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कबीरधाम :- कबीरधाम जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कबीरधाम पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना चिल्फी पुलिस ने एक कंटेनर ट्रक से 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद कर अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत करीब 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने गांजा परिवहन में इस्तेमाल कंटेनर ट्रक और मोबाइल समेत कुल 2 करोड़ 50 लाख 80 हजार 250 रुपये का सामान जब्त किया है।

पुलिस के मुताबिक जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अजय यादव के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक कबीरधाम जितेंद्र कुमार यादव के मार्गदर्शन में सभी थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों की जांच और निगरानी बढ़ाई गई है। इसी अभियान के तहत थाना चिल्फी पुलिस द्वारा एनएच-30 मेन रोड पर विशेष वाहन चेकिंग की जा रही थी। 31 अगस्त को पुलिस टीम ने बोडला की ओर से आ रहे एक संदिग्ध कंटेनर ट्रक को रोककर जांच की। वाहन में मौजूद व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उससे पूछताछ की गई। उसने अपना नाम बलजीत सिंह बताया।


संदेह के आधार पर पुलिस ने कंटेनर ट्रक की बारीकी से तलाशी ली। इस दौरान ड्राइवर सीट के ऊपर बनाए गए एक गुप्त चेंबर से खाकी रंग के टेप में लिपटे कई पैकेट बरामद हुए। जांच करने पर इन पैकेटों में भारी मात्रा में गांजा छिपाकर रखा हुआ मिला। पुलिस ने गांजे का वजन कराया तो कुल 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 23 लाख 75 हजार 250 रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बलजीत सिंह पिता रवेल सिंह निवासी पट्टी सरा दी गांव चाटीपिंड, थाना चाटीपिंड, जिला अमृतसर पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। इसके अलावा गांजा परिवहन में इस्तेमाल किए गए कंटेनर ट्रक को भी जब्त किया गया है, जिसकी कीमत करीब 27 लाख रुपये बताई गई है।


पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। वहीं एएनटीएफ टीम द्वारा गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ एवं जांच जारी है। पुलिस टीम को मिला इनाम इस बड़ी कार्रवाई के लिए पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज अजय यादव ने कबीरधाम पुलिस और थाना चिल्फी की टीम को 25 हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्होंने पुलिस टीम की सतर्कता और तत्परता की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी तरह प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए हैं।


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नाकाबंदी, वाहन जांच और निगरानी लगातार जारी रहेगी। पुलिस का कहना है कि गांजा तस्करी जैसे अपराधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी चिल्फी निरीक्षक बीरेंद्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक बीरबल साहू, आरक्षक सुनील मरावी, जितेंद्र चंद्रवंशी, पंकज यादव, दिलीप जायसवाल सहित थाना चिल्फी पुलिस टीम और एएनटीएफ टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html