google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

गणेश विसर्जन झांकी रूट पर 15 जर्जर मकान चिन्हित, नगर निगम ने जारी किया नोटिस...

Sep 27
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- 28 सितंबर को शहर में गणेश मूर्ति विसर्जन झांकी निकलने वाले रास्तों का नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने निरीक्षण किया | इस दौरान फूलचौक से सदरबाजार के जर्जर घोषित 15 मकानों को उन्होंने जॉइन्ट टीम के साथ देखा | अधिकारियों ने मालिकों के नाम का नोटिस जर्जर मकानों पर चस्पा किया |





















झांकी वाले दिन जर्जर मकानों को खाली करके ताला लगाने और किसी दर्शनार्थी को मकान के ऊपर चढ़ने नहीं देने के निर्देश दिए गए हैं | इस संबंध में नगर निगम की ओर से सुरक्षा को आधार बनाकर बिन्दुवार दिशा निर्देश मकान मालिकों को जारी किए गए हैं |


महापौर ने पुलिस अधिकारियों को जर्जर भवन के भवन स्वामियों द्वारा जर्जर भवन के स्थान पर अन्यत्र तीन दिन के लिए जाते ही उनके निजी जर्जर भवन के सामने बैरिकेट्स लगवाने के निर्देश दिए हैं, ताकि झांकी देखने आया कोई भी नागरिक वहां खड़े ना हो और सुरक्षित रहे |


महापौर ने सदर बाजार में गणेश विसर्जन झांकी के रूट का सदर बाजार में निरीक्षण करने के दौरान नगर निगम रायपुर के लोक कर्म विभाग के अध्यक्ष दीपक जायसवाल, नगर निवेशक आभाष मिश्रा, कार्यपालन अभियंता आशुतोष सिंह, जोन 4 कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, जोन 4, नगर निवेश विभाग के अन्य सम्बंधित अधिकारियों सहित सम्बंधित पुलिस थाना के अधिकारीगणों की उपस्थिति रही |

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html