google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

स्कूल बस के पलट जाने से 14 छात्र हुए घायल...

Dec 7, 2023
1 min read




































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

पणजी- दक्षिण गोवा में बृहस्पतिवार को सुबह एक स्कूल बस के पलट जाने से 14 छात्र घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर बताई जाती है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना बल्ली गांव के पास उस समय हुई जब 34 छात्रों को लेकर बस ‘कनकोलिम यूनाइटेड हायर सेकेंडरी’ स्कूल जा रही थी।


उन्होंने बताया कि बस मुख्य सड़क से उतरकर एक खेत में घुस गई और फिर पलट गई। राज्य सरकार के ‘बाल रथ’ कार्यक्रम के तहत स्कूल को बस स्वीकृत की गई थी। अधिकारी ने बताया कि चार छात्र गंभीर रूप से घायल है और उन्हें मडगांव शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उनकी हालत स्थिर है और दस अन्य छात्रों को मामूली चोटें आई हैं।


शुरुआती जांच का हवाला देते हुए पुलिस ने बताया कि किसी कारण से बस का ‘स्टीयरिंग व्हील’ जाम हो गया और बस सड़क से उतरकर पास के खेत में पलट गई।

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html