छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: चक्रधर चैंपियंस ने दर्ज की शानदार जीत, मैनपाट और बैलाडीला का मुकाबला ड्रॉ...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से :-
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के दूसरे दिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। चक्रधर चैंपियंस ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 6-4 से शिकस्त देकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया। मुकाबले के दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव स्टेडियम में मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

मैच की शुरुआत से ही चक्रधर चैंपियंस ने आक्रामक रुख अपनाया। अनुभवी खिलाड़ी एस.वी. सुनील की बेहतरीन पासिंग के दम पर युवराज वाल्मीकि ने शुरुआती गोल दागा। इसके तुरंत बाद कार्तिक यादव ने बढ़त को दोगुना कर दिया। खेल आगे बढ़ा तो वाल्मीकि ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए हैट्रिक पूरी की। संस्कारधानी स्ट्राइकर्स की ओर से शाहरुख और शमशेर ने गोल करके वापसी की कोशिश की, लेकिन चक्रधर चैंपियंस ने बढ़त बनाए रखी। शानदार प्रदर्शन के लिए युवराज वाल्मीकि को प्लेयर ऑफ द मैच और शाहरुख को स्ट्राइकर ऑफ द मैच चुना गया।

एक अन्य मुकाबले में मैनपाट टाइटन्स और बैलाडीला बुल्स के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली, जो 3-3 की बराबरी पर समाप्त हुई। शुरुआती दो क्वार्टर में मैनपाट टाइटन्स ने बढ़त बनाई थी, लेकिन बाद के क्वार्टर में बैलाडीला बुल्स के खिलाड़ियों ने बेहतरीन वापसी करते हुए स्कोर बराबर कर दिया। इस कड़े मुकाबले में करण धानुक को प्लेयर ऑफ द मैच और प्रहलाद को स्ट्राइकर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।








.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments