बावन पत्ती का दांव लगाते 03 प्रकरणों में 11 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े....
काटपत्ती नामक जुआ खेलते कोटगढ़ में 02 प्रकरण एवं बाना में 01 प्रकरण में दबिश देकर 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार...
अकलतरा पुलिस की कार्रवाई में आरोपियों से कुल ₹50,300 नगद एवं 52 पत्ती ताश तथा बोरा फट्टी बरामद...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
अकलतरा:- पुलिस द्वारा जुआरियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस को दिनांक 07 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के कोटगढ़ एवं बाना में आम जगह पर कुछ व्यक्ति कटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (भा.पु.से.) के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डाॅ. युलैंण्डन यार्ड के मार्ग दर्शन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस डॉ. मेघलेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं निरीक्षक जय कुमार साहू , प्रशिक्षु उप निरी नितिन चंद्रवंशी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर तत्काल दबिश दी गई। तीन प्रकरणों में 11 आरोपी गिरफ्तार पुलिस टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए कुल 11 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया। ₹53,300 नगद एवं ताश की गड्डियां जब्त पकड़े गए।
गिरफ्तार आरोपी
1. दिलीप टंडन, पिता बड़कू राम, उम्र 40 वर्ष
2. राजकुमार मिरी, पिता तिरथराम मिरी, उम्र 35 वर्ष
3. श्याम कार्तिक, पिता राजकुमार साण्डे, उम्र 38 वर्ष
4. अजय कंवट, पिता रनमत कंवट, उम्र 39 वर्ष
5. कुश कुमार अंचल, पिता अर्जुन लाल, उम्र 29 वर्ष
6. अमरकांत कुर्रे, पिता सिपाही लाल, उम्र 30 वर्ष
7. शिव कुमार, पिता भागवत प्रसाद, उम्र 38 वर्ष
8. सोमू भारती, पिता सुनील भारती, उम्र 23 वर्ष
9. मनीराम साण्डे, पिता मुकुन्दराम, उम्र 42 वर्ष
10. विवेकी मिरी, पिता चंदूलाल, उम्र 32 वर्ष
11. बाली कुमार कंवर, पिता व्यासनारायण, उम्र 44 वर्ष
सभी आरोपी थाना अकलतरा क्षेत्र के ग्राम कोटगढ़ एवं ग्राम बाना से
पुलिस टीम का सराहनीय योगदान
उक्त कार्रवाई में अनुविभागीय पुलिस अधिकारी डॉ. मेघलेन्द्र प्रताप सिंह, निरीक्षक जय कुमार साहू, प्रशिक्षु उनि नितिन चंद्रवंशी, आरक्षक सुरेन्द्र प्रताप कश्यप, आर. शैलेन्द्र राठौर, शोभनारायण साहू, महेन्द्र राज, बसंत साहू, आर. बाल्मीकि राठौर एवं आर. रमेश भारद्वाज का सराहनीय योगदान रहा।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments