साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय के संबंध में दिया गया जानकारी...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
डिजिटल अरेस्ट के नाम से बिल्कुल ना घबराए - (लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल)...
थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी आर्थिक और मानसिक हानि से बचा सकते हैं - (लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल) ...
जांजगीर चांपा। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण दिल्ली/ छ.ग. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के आदेशानुसार और एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ सहअध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर चांपा के निर्देशानुसार एवं मार्गदर्शन में आज दिनांक 08/10/2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसाडीह में नालसा साइबर अपराध पीड़ितों की सहायता और धोखाधड़ी से गांव आए पैसे की रिकवरी की योजना, 2026 का शिविर आयोजन किया गया जिसमें लक्ष्मी प्रसाद जायसवाल अधिकार मित्र द्वारा उपस्थित लोगों को वर्तमान समय में बढ़ते हुए साइबर क्राइम के प्रकारों के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि साइबर अपराधी नए-नए तरीकों से लोगों को ठग रहे हैं थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी आर्थिक और मानसिक हानि से बचा सकते हैं साथ ही सभी लोगों को फिशिंग और स्पूफिंग के तरीके से बैंक सरकारी विभाग या नामचीन कंपनी बनाकर फर्जी ईमेल मैसेज कॉल भेजते हैं जिस पर लिंक पर क्लिक करवा कर या जानकारी मांग कर खाता खाली करते हैं, किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना ओटीपी शेयर नहीं करने, डिजिटल अरेस्ट के नाम से आपको पुलिस सीबीआई कस्टमर अधिकारी बनकर और मनी लॉन्ड्रिंग या ड्रग्स जैसे झूठे आरोप लगाकर डर पैदा करते हैं और फिर पैसे मांगते हैं इन चीजों से आप सभी को नहीं डरने, जांब या लॉटरी स्कीम से बचने, क्रेडिट और डेबिट कार्ड को देखभाल करके इस्तेमाल करने, भावनात्मक रूप से प्रभावित करके या भरोसेमंद व्यक्ति बंद कर संवेदनशील जानकारी पासवर्ड पिन हासिल करने वाले लोगों से बचने, फर्जी कस्टमर केयर नंबर गूगलसर्च पर मिलने वाले पर कॉल करने पर ऐप डाउनलोड करवा कर रिमोट एक्सेस लेना और ठगी करने वाले, कम समय में ज्यादा मुनाफा देने वाली फर्जी निवेश योजनाओं करने, धोखे से आपका सिम कार्ड किसी दूसरे व्यक्ति को जारी करवा लेना और फिर आपके बैंक खाता तक पहुंच बनाने वाले से सावधान, एपीके फाइल या डिलीवरी करने वाले लोगों से सावधान रहने के संबंध में जानकारी दिया गया।

भगवती भारद्वाज अधिकार मित्र द्वारा साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय के संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति को किसी भी प्रकार की ओटीपी शेयर न करें, किसी भी संदिग्ध लिंग ईमेल या मैसेज पर क्लिक न करें अज्ञात लिंक से बचे, अपने सभी खातों के लिए अलग-अलग और मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने, जहां संभव हो दो कारक प्रमाणीकरण टू फैक्टर अंथिटिकेशन का प्रयोग, अपने फोन का बीच-बीच में सॉफ्टवेयर अपडेट, ऐप्स हमेशा आधिकारिक एप स्टोर प्ले स्टोर से ही डाउनलोड, सार्वजनिक वाईफाई का उपयोग करते समय बैंकिंग या संवेदनशील लेने देर करने से बचे, अचानक धनवान बनने या बड़ा इनाम जीतने जैसे लालच भर कॉल में से सावधान रहने के संबंध में जानकारी देते हुए अगर आप फ्रॉड का शिकार हो जाए तो तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल, साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने, अपने बैंक या पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर को सूचित करने व निकटतम पुलिस स्टेशन या साइबर सेल में शिकायत दर्ज करने को कहा गया।

उक्त कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसाडीह से धनीराम साहू, लखन लाल, अजय कुमार टंडन, लकेश्वर कुमार बंजारे, सुनीता चंद्रा, राजकमल, द्वास राम कश्यप, वीरेंद्र कुमार निराला, सुमन जांगड़े, अशोक चौहान समस्त व्याख्याता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहें।

शालिनी न्यूज़ एजेंसी संवाददाता राजेश कुमार साहू जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments