google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में 101 फीट के रावण का होगा दहन...

4 days ago
1 min read
  • WRS दशहरा मैदान में उमड़ेगा 5 लाख लोगों का जनसैलाब |

  • विधायक पुरंदर मिश्रा ने बताईं दशहरा उत्सव की तैयारिया

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :-

स्लग : रायपुर में भव्य दशहरा उत्सव

सिटी : रायपुर, छत्तीसगढ़

एंकर : बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक विजयादशमी... और राजधानी रायपुर में इस बार दशहरे का नजारा होगा भव्य और ऐतिहासिक! डब्ल्यूआरएस दशहरा मैदान में 101 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन होगा, तो आसमान भव्य आतिशबाजी से रोशन होगा। अनुमान है कि इस आयोजन के साक्षी बनने करीब 5 लाख लोग पहुंच सकते हैं।

राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई दिग्गज इस आयोजन में शामिल होंगे। रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने तैयारियों की जानकारी देते हुए साफ किया है कि आयोजन की भव्यता के साथ जनता की सुविधा और सुरक्षा पर भी विशेष जोर रहेगा। पार्किंग, पेयजल, ट्रैफिक, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था पर फोकस किया जा रहा है।

लेकिन इस आयोजन का संदेश सिर्फ रावण दहन तक सीमित नहीं है। सवाल यह भी है कि क्या हम अपने भीतर के अहंकार, अन्याय और बुराइयों का अंत करने का संकल्प लेंगे? डब्ल्यूआरएस मैदान में जय श्रीराम के जयघोष के बीच होने वाला यह दशहरा उत्सव धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता का संदेश देगा।


बाइट : पुरंदर मिश्रा (विधायक, रायपुर उत्तर)


PTC : प्रमोद मिश्रा (संवाददाता, रायपुर)

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html