ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- नगरी/सिहावा: धमतरी जिले के नगरी-सिहावा क्षेत्र के बोरई जंगल स्थित कुर्सीघाट में शनिवार को आस्था और आदिवासी परंपरा का अनोखा संगम देखने को मिला। यहां इंसानों की नहीं, बल्कि देवी-देवताओं की ‘पेशी’ वाली देव अदालत सजी। पहाड़ के ऊपर आयोजित इस पारंपरिक देव दरबार में सिहावा, बस्तर और ओडिशा क्षेत्र से देवी-देवताओं के प्रतीक पारंपरिक विधि-विधान के साथ पहुंचे। ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचीं देव पालकियां: आंगा देव, डांग, डोली, पालकी और अन्य देव प्रतीकों के साथ बड़ी संख्य