top of page


BREAKING ADN NEWS
© Copyrigth Restriction
Search


दुर्ग-भिलाई: BSP लोहा चोरी मामले में हाईकोर्ट से अभय सिंह को जमानत.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- दुर्ग-भिलाई: भिलाई स्टील प्लांट (BSP) लोहा चोरी मामले में मुख्य आरोपी संजय सिंह के बेटे अभय सिंह को भी हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा की कोर्ट ने अभय को जमानत देने का आदेश जारी किया है। वह इस मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। अभय सिंह का नाम मामले की मूल FIR में नहीं था। उसके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं मिला। इन तथ्यों को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने उसे जमानत दे द

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


छत्तीसगढ़ के जांबाजों का सम्मान: 141 पुलिसकर्मियों को गैलंट्री अवार्ड.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वीरता और अदम्य साहस का परिचय देने वाले सेना के जवानों,अफसरों और पुलिस अधिकारियों व जवानों को अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ पुलिस को इस बार 141 गलेंट्री मैडल मिला है। देश में यह पहली बार है जब देश के सभी राज्यों में छत्तीसगढ़ पुलिस को इस तरह के सम्मान से नवाजा जा रहा है। बस्तर में नक्सलियों के खात्मे में सुरक्षा बलों और छत्तीसगढ़ पुलिस के अफसरों और जवानों ने जिस साहस और वीरता के साथ अपने काम को अ

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 500 पौधों का रोपण एवं वितरण किया जाएगा......
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इस्माइली CIVIC द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 15 अगस्त 2026 को पुलिस ग्राउंड, रायपुर में पौधारोपण एवं पौधा वितरण अभियान आयोजित किया जाएगा। यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी, सामुदायिक सहभागिता और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित भविष्य का संदेश देने का प्रयास है। इस अवसर पर 500 पौधों का रोपण एवं वितरण किया जाएगा। पिछले वर्ष भी इस्माइली CIVIC द्वा

ANIS LALA DANI
Aug 141 min read


झड़प के बाद थाने पहुंचे 10 वर्षीय मासूम की कहानी सुन भावुक हुए पुलिस अफसर.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- राजनंदगांव: हाई स्कूल ग्राउंड में बच्चों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस के सामने पहुंचे 10 वर्षीय बालक की कहानी ने पुलिस अधिकारियों को भी भावुक कर दिया। कम उम्र में ही पिता को खो चुके इस बच्चे की मां भी उसे छोड़कर चली गई थी। माता-पिता का साया उठने के बाद बच्चा अकेलेपन और नशे की गिरफ्त में चला गया था, जिसे SP अंकिता शर्मा के निर्देश पर नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया। दरअसल, 9 अगस्त की शाम हाई स्कूल ग्राउंड में बच्चों के बीच विवाद हुआ था। मामला पुलिस त

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


नाबालिग बेटी से दुष्कर्म के दोषी पिता को आखिरी सांस तक जेल और जुर्माना......
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में नाबालिग बेटी से रेप के मामले में विशेष पॉक्सो कोर्ट ने आरोपी पिता को दोषी ठहराते हुए अंतिम सांस तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही आरोपी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। मामले में विशेष लोक अभियोजक गोविंद नारायण दुबे ने अभियोजन की ओर से पैरवी की। दरअसल, कोतरारोड थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार पीड़िता की मां ने कोतरारोड थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह अप

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


रायपुर शहर में तिरंगा यात्रा को लेकर विशेष यातायात व्यवस्था और डायवर्सन प्लान लागू.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दिनांक 14 अगस्त 2026 को दोपहर 03:00 बजे से रायपुर शहर में दो अलग-अलग तिरंगा यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। दोनों यात्राओं के दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं चौक-चौराहों से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों एवं वाहनों के गुजरने के कारण यातायात का दबाव बढ़ने तथा आवागमन प्रभावित होने की संभावना है। यातायात पुलिस कमिश्नरेट रायपुर द्वारा दोनों तिरंगा यात्राओं के सुरक्षित एवं सुगम संचालन तथा आम नागरिकों की सुविधा को

ANIS LALA DANI
Aug 143 min read


15 अगस्त पर बड़ा सम्मान: पुलिस व सुरक्षा सेवाओं के 1057 कर्मियों को मिले पदक.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्र सरकार ने पुलिस, फायर सर्विस, होम गार्ड, सिविल डिफेंस और सुधार सेवाओं से जुड़े 1057 कर्मचारियों को सम्मानित किया है। इनमें 301 कर्मियों को वीरता पदक प्रदान किए गए हैं। सरकार ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। गृह मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस पर दिए गए कुल सम्मान में पुलिस और फायर सर्विस के बहादुर कर्मचारियों को उनकी असाधारण सेवाओं और साहस के लिए वीरता पदक दिए गए हैं। इन पदकों के जर

ANIS LALA DANI
Aug 143 min read


कोडरमा हादसा: नेपाल से लौट रहे कांवड़ियों की बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 की मौत.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले में शुक्रवार तड़के कांवड़ियों से भरी बस और ट्रक के बीच आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा सतगावां थाना क्षेत्र के पोखरडीहा मोड़ के पास हुआ। बस में सवार सभी श्रद्धालु नेपाल के रोतहट जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नेपाल से श्रद्धालुओं का एक जत्था देवघर और बासुकीनाथ में पूजा-अर्चना करने के बाद राजगीर की ओर लौट रहा था। इसी दौरान पोखरडीहा मोड़ के पास सफारी ट्रे

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


नाबालिगों तक तंबाकू की पहुंच रोकने की तैयारी, कोटपा कानून के सख्त पालन के निर्देश....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: तंबाकू के सेवन पर रोक और इसके दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने के लिए छत्तीसगढ़ में अब कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ जनभागीदारी और बहुक्षेत्रीय समन्वय पर जोर दिया जा रहा है। राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत गुरुवार को स्वास्थ्य भवन, नवा रायपुर में ‘सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम, 2003’ (कोटपा) के कड़े क्रियान्वयन को लेकर एक दिवसीय उन्मुखीकरण सह प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला की अध्यक्षता अपर संचालक, स्वा

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


CRPF की भव्य तिरंगा यात्रा: नया रायपुर से राजिम तक गूंजे देशभक्ति के नारे.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीआरपीएफ की 211वीं वाहिनी ने नया रायपुर, अभनपुर, राजिम, फिंगेश्वर और जामगांव सहित कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। कमान्डेंट डॉ. विनोद कुमार टंडन के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान की शुरुआत थनौद (नया रायपुर) स्थित 211वीं वाहिनी मुख्यालय से हुई। अधिकारियों और जवानों ने तिरंगा लेकर यात्रा शुरू की और लोगों

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


आरोपी के कब्जे से चोरी का तांबे का तार और स्टार्टर बरामद किया गया.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़ा है, वहीं चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी कबाड़ी के कब्जे से चोरी का तांबे का तार और स्टार्टर बरामद किया है। यह कार्रवाई रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी नॉर्थ जोन के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों क

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


बिलासपुर: नौकरी से निकाला तो मालिक की पत्नी का प्राइवेट वीडियो किया वायरल.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक कारोबारी के यहां काम करने वाले कुछ लड़कों ने हिसाब-किताब में हेराफेरी की। इसके बाद कारोबारी ने उन्हें नौकरी से निकाल दिया, जिससे नाराज युवकों ने मालिक की पत्नी और उसके चचेरे भाई का प्राइवेट वीडियो दिखाकर पैसों की मांग करने लगे। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है। दरअसल युवकों ने काम के दौरान चुपके से देवर-भाभी के निजी पलों का वीडियो बना लिया था, जिसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे थे। पीड़ित परिवार ने थाने में

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर सहित पूरे देश में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा, सुरक्षा के लिहाज राजधानी में कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं | राजधानी में 800 से ज्यादा पुलिस के अधिकारी और जवान शहर के एंट्री और एग्जिट पॉइंट पर 24 घंटे संदिग्ध लोगों पर कड़ी नजर रख रहे हैं, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, बस स्टैंड और दूसरे सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है | स्वतंत्रता दिवस को लेकर पुलिस द्वारा शहर में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक मॉनसून एक्टिव रहने वाला है....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: छत्तीसगढ़ में फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है, नए मौसम तंत्र के प्रभाव से अगले 3 दिनों तक पूरे राज्य में मॉनसून एक्टिव रहने वाला है | उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के अधिकांश इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है, इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना बन रही है, मौमस विभाग ने बताया कि प्रदेश में गुरुवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई | सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, रायपुर में

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read


अंबिकापुर: संकटमोचन मंदिर के पास चल रहे अवैध शराब निर्माण केंद्र पर दबिश.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- अंबिकापुर स्वतंत्रता दिवस से पहले अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध महुआ शराब निर्माण की फैक्ट्री का खुलासा किया है। आबकारी विभाग की उड़नदस्ता टीम ने शहर के संकटमोचन मंदिर, पटपरिया इलाके में एक किराए के मकान में चल रहे अवैध शराब निर्माण केंद्र पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान मौके से भारी मात्रा में महुआ शराब, शराब बनाने का कच्चा माल और उपकरण बरामद किए गए हैं। आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि पटपरिया क्षेत्र में एक मकान के

ANIS LALA DANI
Aug 132 min read


"बैग में बम है"... एक मजाक से रुकी दिल्ली जाने वाली इंडिगो फ्लाइट....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- मुंबई: अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि मुंबई एयरपोर्ट से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में सवार होने वाले एक 55 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया, क्योंकि उसने मज़ाक में अपने बैग में "बम" होने की बात कही थी। बाद में उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। यह घटना रविवार को हुई, जिसके बाद अधिकारियों को छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने से ठीक पहले मुंबई-दिल्ली इंडिगो फ्लाइट को कुछ समय के लिए रोकना पड़ा। अधिकारियों के अनुसार, एयरपोर्ट क

ANIS LALA DANI
Aug 132 min read


5 साल में 840 निजी कंपनियां हुईं बंद, रोजगार सुरक्षा को लेकर संसद में जवाब तलब.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- नासिक महाराष्ट्र में नासिक को एक बड़े औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने की योजनाओं और घोषणाओं के बीच केंद्र सरकार के आंकड़ों ने नई चिंता खड़ी कर दी है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले पांच वित्तीय वर्षों में नासिक जिले में 840 निजी कंपनियां बंद हो गईं या उन्हें कंपनी रजिस्टर से हटा दिया गया। औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण माने जाने वाले नासिक में इतनी बड़ी संख्या में कंपनियों के बंद होने का मुद्दा अब चर्चा में है। आंकड़े सामने आने के बाद सवाल

ANIS LALA DANI
Aug 133 min read
bottom of page