google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
youtube dp crop.png

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक मॉनसून एक्टिव रहने वाला है....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर: छत्तीसगढ़ में फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है, नए मौसम तंत्र के प्रभाव से अगले 3 दिनों तक पूरे राज्य में मॉनसून एक्टिव रहने वाला है | उत्तरी और मध्य क्षेत्रों के अधिकांश इलाकों में अगले 48 घंटों के दौरान बारिश हो सकती है, इस दौरान कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना बन रही है, मौमस विभाग ने बताया कि प्रदेश में गुरुवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हुई | सबसे ज्यादा तापमान दुर्ग में 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, रायपुर में करीब 2 डिग्री तक तापमान गिरा है. बात करें वर्षा के मुख्य आंकड़ों की तो यह केल्हारी, कुटरू, सुकमा और वाड्रफनगर में 5-5 सेमी बारिश हुई | वहीं बलरामपुर, समरी और दंतेवाड़ा में 3-3 सेमी, जबकि कुसमी, जगरगुंडा, रघुनाथ नगर, कटेकल्याण, बीजापुर, गीदम और तोंगपाल में 2-2 सेमी वर्षा हुई, इसके अलावा दोर्नापाल, सरसीवा, लटोरी, जनकपुर-भरतपुर, सोनहत, कोटाडोल, छिंदगढ़ और बगीचा में 1-1 सेमी बारिश दर्ज की गई |

राजधानी और आसपास के इलाकों में आज बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है, सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, तापमान में गिरावट भी हुई है | आज अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है. प्रदेश के कई जिलों में शुक्रवार सुबह बारिश होने की संभावना बनी हुई है, मौसम विभाग ने रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर तेज हवाएं चलने और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. वहीं सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम और मुंगेली में 30-40 किमी की रफ्तार से हवा चलने, आकाशीय बिजली और बारिश की संभावना जताई गई है, इन क्षेत्रों में यलो अलर्ट जारी किया गया है |

All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html