top of page


Meet Our Team
Breaking ADN News delivers timely and accurate news coverage. Our dedicated team of journalists works tirelessly to bring you the latest stories that matter. We strive for integrity and transparency in every report.
BREAKING ADN NEWS
© Copyrigth Restriction
Search


CRPF की बड़ी सफलता, जंगलों से राइफलें, आईईडी और विस्फोटक सामग्री जब्त...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सीआरपीएफ की 199वीं वाहिनी को बड़ी सफलता मिली है। विश्वसनीय सूचना के आधार पर जवानों ने पीडिया एवं कुप्पागुड़ा क्षेत्र के एड्री, हर्रा, नयापारा और सरपंचपारा के घने जंगलों में सघन तलाशी अभियान चलाया। कमांडेंट आनंद कुमार के मार्गदर्शन और उप कमांडेंट दर्शन यादव की देखरेख में बी/199 एवं एफ/199 कंपनी और यंग प्लाटुन के जवानों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई को अंजाम दिया। सर्च ऑपरेशन के द

ANIS LALA DANI
3 hours ago2 min read


सुरक्षाबलों की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, प्रेशर IED निष्क्रिय...
ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :- बीजापुर :- बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सूझबूझ और सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। जंगल में पुटू (मशरूम) एकत्र करने गए ग्रामीणों को जमीन पर संदिग्ध तार दिखाई दिया। किसी अनहोनी की आशंका होने पर ग्रामीणों ने तार को छूने के बजाय तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, जहां जांच के दौरान पुराना प्रेशर बियर बॉटल IED मिला। बम निरोधक दस्ते ने इसे सुरक्षित तरीके

ANIS LALA DANI
2 days ago2 min read


बर्खास्तगी के बाद संत बने गिरवर सिंह तोमर को मिली दोबारा वर्दी....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- भोपाल: मध्य प्रदेश के मुरैना के गिरवर सिंह तोमर की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है, एक वक्त सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) की वर्दी पहनकर देश की सेवा करने वाले गिरवर सिंह को विभागीय कार्रवाई के बाद नौकरी गंवानी पड़ी | इसके बाद उन्होंने मंदिर में संत का जीवन अपना लिया, लेकिन वर्दी वापस पाने की उम्मीद कभी नहीं छोड़ी |करीब ढाई दशक लंबी कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार उनका संघर्ष रंग लाया और अब वे दोबारा CRPF की वर्दी में नजर आ रहे हैं | जानकारी के अनु

ANIS LALA DANI
5 days ago2 min read


80वां स्वतंत्रता दिवस: शाम 5 से रात 8 बजे तक आम जनता के लिए खुली रहेगी दिल्ली विधानसभा.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- दिल्ली शुक्रवार को आज़ादी के जश्न से ठीक पहले, 115 साल पुरानी दिल्ली विधानसभा की इमारत को तिरंगे के रंगों से रोशन किया गया। इस मौके पर स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के हर नागरिक से अपील की कि वे अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराएं और "हर घर तिरंगा" अभियान को एक "जन उत्सव" बनाएं। 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बधाई देते हुए गुप्ता ने कहा कि यह दिन देश के संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करने, राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और राजधानी की तरक्की व विकास के लिए म

ANIS LALA DANI
Aug 152 min read


थलसेना, वायुसेना, CRPF और CISF ने सोशल मीडिया पर साझा किए प्रेरणादायक संदेश.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- नई दिल्ली: भारत अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। देश को आजाद हुए 79 वर्ष पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर सेना, वायु सेना समेत केंद्रीय बलों की ओर से शुभकामनाएं दी गई हैं। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय सेना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "80वें स्वतंत्रता दिवस पर, आइए स्वतंत्रता की भावना और इसे संभव बनाने वाले बलिदानों को नमन करें। तिरंगा सदा ऊंचा लहराए और हमारी एकता सदा प्रखर रहे। स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!" भारत

ANIS LALA DANI
Aug 152 min read


CRPF की भव्य तिरंगा यात्रा: नया रायपुर से राजिम तक गूंजे देशभक्ति के नारे.....
ब्रेकिंग ADN न्यूज़:- रायपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीआरपीएफ की 211वीं वाहिनी ने नया रायपुर, अभनपुर, राजिम, फिंगेश्वर और जामगांव सहित कई स्थानों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के सम्मान का संदेश दिया गया। कमान्डेंट डॉ. विनोद कुमार टंडन के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान की शुरुआत थनौद (नया रायपुर) स्थित 211वीं वाहिनी मुख्यालय से हुई। अधिकारियों और जवानों ने तिरंगा लेकर यात्रा शुरू की और लोगों

ANIS LALA DANI
Aug 142 min read

bottom of page