google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

सुरक्षाबलों की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा, प्रेशर IED निष्क्रिय...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

बीजापुर :- बीजापुर जिले के मद्देड़ थाना क्षेत्र में ग्रामीणों की सूझबूझ और सुरक्षा बलों की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। जंगल में पुटू (मशरूम) एकत्र करने गए ग्रामीणों को जमीन पर संदिग्ध तार दिखाई दिया। किसी अनहोनी की आशंका होने पर ग्रामीणों ने तार को छूने के बजाय तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची, जहां जांच के दौरान पुराना प्रेशर बियर बॉटल IED मिला। बम निरोधक दस्ते ने इसे सुरक्षित तरीके से बाहर निकालकर मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया।


पुलिस के मुताबिक, माओवादियों ने सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रेशर IED को जंगल में प्लांट किया था। समय रहते ग्रामीणों की नजर संदिग्ध तार पर पड़ने और तत्काल सूचना देने के कारण संभावित हादसे को रोक लिया गया। मशरूम लेने जंगल गए थे ग्रामीण जानकारी के अनुसार, मद्देड़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंदेपारा और पेगड़ापल्ली के कुछ ग्रामीण स्थानीय जंगल में पुटू यानी मशरूम एकत्र करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान उनकी नजर जमीन पर बिछे एक संदिग्ध तार पर पड़ी। क्षेत्र की संवेदनशीलता को देखते हुए ग्रामीणों को तार के IED से जुड़े होने का संदेह हुआ। ग्रामीणों ने समझदारी दिखाते हुए संदिग्ध तार या उसके आसपास मौजूद किसी वस्तु को हाथ नहीं लगाया।


वे उससे सुरक्षित दूरी पर चले गए और इसकी सूचना तत्काल पुलिस और सुरक्षा बलों को दी। ग्रामीणों की यही सतर्कता बाद में एक बड़े खतरे को टालने में महत्वपूर्ण साबित हुई। सूचना मिलते ही पहुंची संयुक्त टीम सूचना मिलने के बाद मद्देड़ थाना पुलिस, सीआरपीएफ की 22वीं वाहिनी की 'A' कंपनी और बम निरोधक दस्ते की संयुक्त टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुंचकर पहले पूरे इलाके को सुरक्षित किया और इसके बाद संदिग्ध स्थान की तकनीकी जांच शुरू की। जांच में जमीन पर प्लांट किया गया प्रेशर बियर बॉटल IED मिला। बम निरोधक दस्ते ने सावधानीपूर्वक इसे जमीन से बाहर निकाला।


इसके बाद निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया का पालन करते हुए IED को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। कार्रवाई पूरी होने के बाद आसपास के क्षेत्र की भी जांच की गई। संयुक्त टीम में मद्देड़ थाने के सहायक उपनिरीक्षक सुरेश जब्बा, सीआरपीएफ 22वीं वाहिनी 'A' कंपनी संगमपल्ली के सहायक कमांडेंट मनोज कुमार और BDS टीम शामिल रही।

Comments


All Videos

All Videos

All Videos
वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

वर्तमान परिवेश में बस सफर पर कितनी सुरक्षित है महिलाएं """

06:09
हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

हीट एण्ड रन का विरोध भारतिय न्याय संहिता 2023 का विरोध ड्राईव्हर गाड़ी छोड़ घर को चले..

25:50
खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

खर्रा जाति के अध्यक्ष बने डिग्री लाल दास ( सांकरा ) #basna #mahasamund

10:47
न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

न्यायालय के आदेश को दिखा रहें ठेंगा | #basna #chhattisgarh

05:21
शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव -  सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

शुभा नर्सिंग होम क्षेत्र का गौरव - सुख और धन त्याग कर, अपने ही क्षेत्र में सेवा को चुना. #hospital

28:53
डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

डॉ. अनामिका पाल ने आपराधिक मामलों के बारे में घोषणा की..

00:22
Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

Unhe Pata Hai Ki Jaalifesyle Ka Mukhiya Koun Hai | Aur Ham Jante Hai Unhe Jinhe Pata Hai Ki Mukhiya.

19:00

© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html