google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साईं सेंटर पहुंचे जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह...

Aug 30
2 min read
  • राष्ट्रीय खेल दिवस पर साईं ट्रेनिंग सेंटर, रायपुर में नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- आज भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं ) ट्रेनिंग सेंटर, रायपुर में हॉकी के जादूगर, महान खिलाड़ी एवं पद्म भूषण मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर आयोजित ‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा सम्मिलित हुए कार्यक्रम की शुरुआत हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के चित्र पर रायपुर नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर हाई परफॉर्मेंस कोच के.सी. त्रिपाठी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर मुख्य अतिथि रायपुर नगर निगम जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा का आत्मीय स्वागत किया गया।

इस अवसर पर उपस्थित युवा खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए रायपुर नगर पालिक निगम जोन 4 के जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन अनुशासन, कठिन परिश्रम, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणादायी मिसाल है। उनके आदर्शों और पदचिह्नों पर चलकर हमारे युवा खिलाड़ी खेल के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां प्राप्त कर देश और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर सकते हैं।

साईं सेंटर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बालक एवं बालिका वर्ग के प्रतिभावान खिलाड़ियों से मिलकर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को मेजर ध्यानचंद जी के गौरवशाली खेल जीवन एवं उपलब्धियों से अवगत कराया गया तथा खेल भावना, अनुशासन और निरंतर मेहनत के लिए प्रेरित किया गया। रायपुर नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष ने कहा कि रायपुर शहर और छत्तीसगढ़ राज्य की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और प्रोत्साहन मिले और युवा खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का गौरव बढ़ाएं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html