google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.00.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.06.01 (2).jpeg

युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम: देश की संस्कृति को जोड़ने में सहायक – बृजमोहन अग्रवाल*

Feb 27, 2025
2 min read

*युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम: देश की संस्कृति को जोड़ने में सहायक – बृजमोहन अग्रवाल*


*छत्तीसगढ़ और गुजरात के युवाओं को सांसद ने किया सम्मानित*


पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रायपुर, 2024: नेहरू युवा केंद्र संगठन (NYKS), युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम (ISYEP) 2024-25 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत गुजरात और छत्तीसगढ़ के 60 युवाओं ने रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल के निवास पर भेंट की।

इस अभिनव पहल के माध्यम से विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और प्रथाओं का आदान-प्रदान होगा, जिससे राज्यों के बीच आपसी समझ और बंधन को मजबूत किया जा सकेगा। यह कार्यक्रम "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" की अवधारणा को साकार करते हुए भारत की एकता और अखंडता को प्रोत्साहित करेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देना और भाषा, खान-पान तथा अन्य गतिविधियों के माध्यम से परस्पर समझ विकसित करना है।

इस अवसर पर सभी युवा साथियों को सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने अपने निवास पर आमंत्रित कर स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। युवाओं से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि रायपुर देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में से एक है और अधोसंरचना में भी काफी आगे है। उन्होंने यह भी बताया कि वे स्वयं अपने छात्र जीवन में युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हिस्सा रहे हैं और ऐसे कार्यक्रमों से युवाओं को सीखने के कई अवसर मिलते हैं, जो देश की प्रगति में सहायक होते हैं।

गुजरात के युवाओं से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति अत्यंत समृद्ध है और यहाँ के लोग सरल एवं सौम्य स्वभाव के होते हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि गुजरात और छत्तीसगढ़ का पुराना रिश्ता रहा है और "एक भारत, श्रेष्ठ भारत" परियोजना के तहत दोनों राज्यों के बीच लंबे समय से आदान-प्रदान कार्यक्रम चल रहा है।

गुजरात से आए स्वयंसेवक मनोज, जो नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधि हैं, ने कहा कि छत्तीसगढ़ आने से पहले उनकी यहाँ के बारे में एक अलग धारणा थी, लेकिन यहाँ की शानदार मेहमाननवाजी देखकर वे अत्यंत प्रभावित हुए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जब वे वापस गुजरात लौटेंगे तो छत्तीसगढ़ और यहाँ के लोगों के लिए एक नई सकारात्मक सोच के साथ संदेश लेकर जाएंगे।

इस कार्यक्रम में गुजरात के सूरत और नर्मदा जिलों से प्रतिभागी शामिल हुए, जबकि छत्तीसगढ़ से बस्तर और रायपुर जिलों के प्रतिभागियों सहित कुल 60 से अधिक युवाओं ने भाग लिया।

नेहरू युवा केंद्र के राज्य निदेशक अतुल निकम ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से ही ऐसे युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम सफल होते हैं और युवाओं का विकास संभव हो पाता है।

नेहरू युवा केंद्र, रायपुर के उपनिदेशक अर्पित तिवारी ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से विभिन्न राज्यों की संस्कृति, परंपराओं और रीति-रिवाजों का आदान-प्रदान होगा, जिससे राज्यों के बीच आपसी समझ और संबंध और अधिक प्रगाढ़ होंगे।

कार्यक्रम में रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, महासमुंद के जिला शिक्षा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र के अन्य अधिकारी एवं स्वयंसेवक उपस्थित रहे।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html