बसना को बड़ी सौगात: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रयासों से पिरदा-बांदुडीपा मार्ग हेतु 3.42 करोड़ स्वीकृत, ग्रामीणों में उत्साह....
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की पहल लाई रंग,पिरदा से बांदुडीपा पक्की सड़क व पुल-पुलिया निर्माण के लिए 342.29 लाख मंजूर...
क्षेत्र के विकास को नई गति: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने पिरदा-बांदुडीपा मार्ग की मंजूरी पर मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री का जताया आभार...
2.50 किमी लंबे मार्ग के निर्माण से ग्रामीणों, किसानों व विद्यार्थियों को मिलेगी बारहमासी सुगम आवागमन की सुविधा: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल...

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-
बसना। बसना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत उपसंभाग पिथौरा के ग्रामीणों की वर्षों पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग अब साकार होने जा रही है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की सक्रियता और निरंतर प्रयासों के फलस्वरूप पिरदा से बांदुडीपा मार्ग के कायाकल्प का मार्ग प्रशस्त हो गया है। शासन द्वारा इस 2.50 किलोमीटर लंबे मार्ग पर पुल-पुलिया सहित आधुनिक डामरीकृत (पक्की) सड़क निर्माण कार्य हेतु 342.29 लाख रुपये (3 करोड़ 42 लाख 29 हजार रुपये) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।
इस महत्वपूर्ण सौगात पर हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण विभाग मंत्री अरुण साव का क्षेत्रवासियों की ओर से हृदय से आभार व्यक्त किया है। स्वीकृति मिलने पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि पिरदा से बांदुडीपा मार्ग की स्थिति को सुधारना और इस पर पुल-पुलिया का निर्माण कराना क्षेत्रवासियों की एक प्रमुख व पुरानी मांग थी। बरसात के दिनों में जलभराव और जर्जर मार्ग के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि इस 2.50 किमी पक्की सड़क और पुल-पुलिया के बन जाने से पिरदा, बांदुडीपा सहित आसपास के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों को बारहमासी सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। किसानों को अपनी उपज मंडियों तक ले जाने में आसानी होगी और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच भी त्वरित होगी।
विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने राज्य सरकार की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार ग्रामीण अंचलों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। 'विष्णु के सुशासन' में हर वर्ग के कल्याण और बुनियादी ढांचे की मजबूती को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं पूरे बसना विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव के प्रति कोटिशः आभार प्रकट करता हूँ, जिन्होंने जनहित के इस जनहितैषी प्रस्ताव को गंभीरता से लेते हुए त्वरित स्वीकृति प्रदान की।
बसना विधानसभा क्षेत्र को मिली इस नई सौगात से पिरदा, बांदुडीपा और आसपास के समूचे ग्रामीण अंचल में उत्सव जैसा माहौल है। सड़क स्वीकृति की खबर मिलते ही ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और वरिष्ठ नागरिकों ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के प्रति आभार जताया और उनके जनहितैषी प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक डॉ. अग्रवाल लगातार क्षेत्र की समस्याओं को शासन स्तर पर प्रमुखता से उठाकर उनका स्थायी निराकरण करा रहे हैं। #Basna #SampatAgarwal #ChhattisgarhRoads #PidaBandudipa #CGNews #VishnuDevSai #ArunSao #BreakingADNNews






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments