google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

नशीली टैबलेट बेचते युवक गिरफ्तार, 42 गोलियां और बाइक जब्त...

Sep 7
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

रायपुर :- राजधानी के डीडी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बेचने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से Nitrazepam Tablets IP और Nitrosun-10 की कुल 42 टैबलेट बरामद की गई हैं। पुलिस ने नशीली दवाओं की बिक्री से प्राप्त 600 रुपये नकद और वारदात में इस्तेमाल हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जब्त सामान की कुल अनुमानित कीमत 40 हजार 936 रुपये बताई गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।


पश्चिम जोन के डीसीपी रॉबिन्सन गुड़िया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और एसीपी पुरानी बस्ती देवांश सिंह के नेतृत्व में संबंधित थाना क्षेत्रों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसी अभियान के तहत 6 सितंबर 2026 को डीडी नगर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुशालपुर तालाब के किनारे अग्रोहा कॉलोनी में एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर प्रतिबंधित नशीली टैबलेट लेकर खड़ा है।


सूचना में बताया गया कि संदिग्ध व्यक्ति टैबलेट बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी की। टीम ने मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए और मोटरसाइकिल के आधार पर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम कुलेश्वर यादव बताया। आरोपी की उम्र 21 वर्ष है और वह ग्राम कुलगांव थाना कुम्हारी क्षेत्र का रहने वाला है।


पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली तो उसके कब्जे से Nitrazepam Tablets IP और Nitrosun-10 के चार पत्ते और कुछ खुली गोलियां मिलीं। बरामद प्रतिबंधित नशीली टैबलेट की कुल संख्या 42 बताई गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 336 रुपये है। आरोपी के पास से टैबलेट की बिक्री से प्राप्त 600 रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस ने नशीली दवाओं के कथित कारोबार में इस्तेमाल की जा रही हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-07-CR-7685 को भी जब्त कर लिया। मोटरसाइकिल की अनुमानित कीमत 40 हजार रुपये आंकी गई है।


टैबलेट, नकदी और मोटरसाइकिल को मिलाकर प्रकरण में कुल 40 हजार 936 रुपये का सामान जब्त किया गया है। डीडी नगर पुलिस ने आरोपी कुलेश्वर यादव को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 557/2026 दर्ज किया है। आरोपी पर नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट की धारा 22(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी को प्रतिबंधित नशीली टैबलेट कहां से मिली थीं और वह इन्हें किन लोगों को बेचने वाला था।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html