google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

न्याय दो-जवाब दो के तहत युवा कांग्रेसी पहुँच रहे जनता के बीच गाँव- गाँव...

Mar 1, 2024
1 min read

































पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

रोज़गार दो -न्याय दो -जवाब दो के तहत पंचायत चलो अभियान का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, ज़िला रायपुर ग्रामीण प्रभारी विराज चंद्राकर के निर्देशानुसार धरसींवा विधानसभा के ग्राम पंचायत दोन्देकला में युवा कांग्रेस धरसींवा विधानसभा के नेतृत्व में किया गया ।

रोज़गार दो न्याय दो जवाब दो की माँग को लेकर पंचायत चलो अभियान के तहत मोदी सरकार द्वारा 2 करोड़ रोज़गार प्रतिवर्ष के वादे, छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार आते ही युवाओं का 2500 रुपये महीना बेरोज़गारी भत्ता बंद करवा दिया गया, चुनाव के दौरान 500 रुपये में सिलेण्डर देने का वादा पूरा नहीं किया गया।

18 लाख नये आवास का वादा नहीं निभाने एवं भाजपा सरकार के सत्ता में काबीज होते ही 400 यूनिट बिजली बिल हाफ़ योजना को बंद कर देने वादाख़िलाफ़ी जैसे जन विरोधी विभिन्न मुद्दों को लेकर युवा कांग्रेस पंचायत चलो अभियान के तहत गाँव-गाँव पहुँचकर पॉम्पलेट बाँटकर मोदी के झूठी गारंटी का जवाब माँग रही है आज देश में जो अत्याचार भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है उनके द्वारा किए गये वादो को पुरा ना करने पर युवा कांग्रेस जवाब एवं न्याय माँगने सड़क पर निकल चुके है इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अमित जांगड़े, युवा कांग्रेस धरसींवा विधानसभा अध्यक्ष अंकित वर्मा, ज़िला महासचिव अनिरुद्ध वर्मा, उपाध्यक्ष खूबी डहरिया, रायपुर ग्रामीण एन एस यू आई ज़िला उपाध्यक्ष सूर्यप्रताप बंजारे, मोहक बघेल, राजा बंजारे, अजय टंडन, मनीष वर्मा, निलेश जांगड़े, किशन ओराव, दिलेश्वर गेंडरे, युवराज चतुर्वेदी, कुंजन चेलक, एस कुमार साहू, विशाल भारती, आदित्य चेलक, भगत चेलक, जितेंद्र बघेल, आशीष निर्मलकर, शुभम माँडेकर, राकेश बारले कार्यकर्तागण सम्मिलित हुए।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html