google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

छत्तीसगढ़ के 17 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट....

Jul 20, 2025
2 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

रायपुर:- छत्तीसगढ़ के दक्षिणी और उत्तरी हिस्से में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी है। राजधानी रायपुर में सुबह से तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों तक बारिश की तीव्रता बढ़ने की संभावना जताई है।

छत्तीसगढ़ के बस्तर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में रविवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस तरह राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद, कोंडागांव, कांकेर समेत 17 जिलों में भारी बारिश का यलो अलर्ट है।


मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर ने बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा जिलों में मेघगर्जन, बिजली गिरने, तेज हवा (40-60 किमी/घंटे) और आंधी की संभावना को लेकर अगले 3 घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।


मौसम विभाग के अनुसार मानसून द्रोणिका इस समय उत्तर पश्चिम राजस्थान से होते हुए बंगाल की उत्तर-पूर्वी खाड़ी तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में वर्षा की गतिविधियों में तेजी देखने को मिलेगी। वर्तमान में एक द्रोणिका बिहार से ओडिशा तक झारखंड होते हुए 0.9 किमी ऊंचाई तक फैली हुई है।


बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, कोरिया जिले में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवा (30-40 किमी/घंटे) की संभावना है। इन इलाकों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में छत्तीसगढ़ के सभी संभागों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम वर्षा हुई। सबसे अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सबसे कम 22.6 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में रहा। वहीं राजधानी रायपुर की बात करें ताे यहां सुबह से ही झमाझम बारिश हाे रही है। बारिश से लाेगाें काे उमस से राहत मिली है।


Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html