बॉक्स ऑफिस पर यामी का जलवा.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
यामी गौतम और राजकुमार राव की फिल्में सिनेमाघरों में आमने-सामने हैं। 16 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई इन दोनों मूवीज के पहले वीकेंड के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिसमें यामी की फिल्म ने बाजी मार ली है।
हॉरर-कॉमेडी जॉनर की फिल्म 'नई नवेली' ने शुरुआती तीन दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 11.65 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। शुक्रवार को 3.25 करोड़ से खाता खोलने के बाद शनिवार को कमाई बढ़कर 4 करोड़ और रविवार को 4.40 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इसका कुल घरेलू ग्रॉस कलेक्शन लगभग 13.88 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है।
दूसरी तरफ, राजकुमार राव की कोर्टरूम ड्रामा फिल्म 'प्रहार: द उज्ज्वल निकम स्टोरी' को पहले वीकेंड में धीमी शुरुआत मिली। इस मूवी ने पहले दिन 2.35 करोड़, शनिवार को 3.15 करोड़ और रविवार को 3.65 करोड़ का कारोबार किया। कुल मिलाकर इसका तीन दिनों का नेट कलेक्शन करीब 9.15 करोड़ रुपये रहा।
दोनों फिल्मों के बीच पहले वीकेंड में लगभग 2.50 करोड़ रुपये का अंतर देखने को मिला है। हालांकि शुरुआती बढ़त यामी के पाले में है, लेकिन असली परीक्षा सोमवार से शुरू होने वाले वीकडेज में होगी, जो यह तय करेंगे कि कौन लंबी रेस का घोड़ा साबित होता है।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments