वोटर लिस्ट पुनरीक्षण: 12 नवंबर से जुड़ेंगे नए नाम, शेड्यूल जारी....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
रायपुर: भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी 2027 की पात्रता तिथि को ध्यान में रखते हुए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम (SSR-2027) का आधिकारिक शेड्यूल घोषित कर दिया है।
तय कार्यक्रम के तहत मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण का कार्य 2 नवंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा। इसके बाद 12 नवंबर 2026 को प्रारंभिक मतदाता सूची जारी होगी। सूची में नया नाम जुड़वाने, संशोधन कराने या किसी प्रकार की दावा-आपत्ति दर्ज कराने के लिए 12 नवंबर से 11 दिसंबर 2026 तक का समय दिया गया है। सभी प्रक्रियाओं और आपत्तियों के निराकरण के उपरांत 4 जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
निर्वाचन आयोग ने आमजन से अपील की है कि प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद अपने नाम और विवरण की जांच जरूर करें। किसी भी सुधार या नए पंजीकरण के लिए दी गई समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत कर एक सजग नागरिक के रूप में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाएं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments