google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

केवल ₹1 में विंक प्रीमियम के साथ विंक मना रहा है अक्षय कुमार की फिल्म “सरफिरा” की रिलीज का जश्न

Jul 12, 2024
2 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की क़लम से:-

डाउनलोड और डेली एक्टिव यूजर्स के मामले में भारत के अग्रणी म्यूजिक स्ट्रीमिंग ऐप विंक म्यूजिक ने आज देश के संगीत प्रेमियों के लिए एक अनूठा ऑफर पेश किया है, जिसमें यूजर्स को केवल ₹1 में विंक सब्सक्रिप्शन मिलेगा।


यह ऑफर अक्षय कुमार और राधिका मदान अभिनीत फिल्म “सरफिरा” के सहयोग से दिया जा रहा हैं। यह फिल्म एयर डेक्कन के संस्थापक और घरेलू हवाई यात्रा में क्रांति लाने वाले जी.आर. गोपीनाथ के जीवन से प्रेरित है। केवल ₹1/- में विंक सब्सक्रिप्शन का यह इनोवेटिव ऑफर भारत में एयर डेक्कन द्वारा शुरू की गई किफायती हवाई यात्रा की योजना का जश्न मना रहा है।


सिर्फ आज (12 जुलाई) के लिए उपलब्ध, ₹1/- वाला विंक सब्सक्रिप्शन https://open.wynk.in/hp पर लॉग इन करके प्राप्त किया जा सकता है और यह 30 दिनों के लिए वैध होगा।


विंक के साथ, यूजर्स बिना विज्ञापनों के स्ट्रीमिंग, असीमित डाउनलोड, डॉल्बी एटमॉस के साथ हाई-क्वालिटी ऑडियो, असीमित हेलोट्यून्स सहित कई अन्य लाभों के साथ एक शानदार संगीत अनुभव का आनंद ले सकते हैं। विंक अपने सभी यूजर्स को फैन-आर्टिस्ट मीट, मूवी सेट विजिट जैसे विशेष अनुभव भी प्रदान करता है।


कुछ हालिया पहल जो विशेष रूप से विंक ग्राहकों के लिए उपलब्ध थीं, उनमें शामिल हैं:


  • विंक पर कल्कि 2898 एडी का अनुभव: सभी विंक यूजर्स को बस नवीनतम साइ-फाई एक्शन थ्रिलर – ‘कल्कि 2898एडी’ के गानों को विंक म्यूजिक पर स्ट्रीम करना था, ताकि हिंदू पौराणिक कथाओं से प्रेरित पोस्ट-अपोकैलिप्टिक फिल्म के मनोरम सेटों का अनुभव करने का एक अनूठा अवसर जीतने का मौका मिले।


  • इंटरनेशनल हार्टथ्रॉब एड शीरन के साथ विशेष मुलाकात: विंक यूजर्स को “एड शीरन ट्रिविया मैराथन” में भाग लेने का अवसर मिला। इसमें उन्होंने ग्लोबल आर्टिस्ट पर आधारित सरल सामान्य ज्ञान सवालों के जवाब देकर और उनके गानों को विंक म्यूजिक ऐप पर स्ट्रीम करके एड शीरन के साथ प्रदर्शन करने का सपना पूरा करने का अवसर मिला।


  • जुबिन नौटियाल के साथ कॉफी डेट: विंक प्रीमियम उपयोगकर्ताओं को जुबिन नौटियाल के साथ करीब से जुड़ने और कॉफी डेट पर उन्हें जानने का एक विशेष मौका मिला।


यूजर्स केवल ₹1 में विंक म्यूजिक प्राप्त करने के लिए इस विशेष 1-दिवसीय ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। इसके लिए https://open.wynk.in/hp पर क्लिक करें। अब विंक म्यूजिक के साथ "सरफिरा" की भावना का जश्न मनाएं और एक शानदार संगीत अनुभव का हिस्सा बनें!

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html