google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

रायपुर में मनाया गया विश्व एनेस्थीसिया दिवस, स्वास्थ्य सेवाओं में विशेषज्ञों के योगदान को सराहा गया....

Oct 19
1 min read

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर में विश्व एनेस्थीसिया दिवस के मौके पर होटल बेबीलॉन इन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में रायपुर उत्तर के विधायक पुरन्दर मिश्रा मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े तमाम विशेषज्ञों की मेहनत और सेवाभाव की खुलकर तारीफ की।

इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि मरीजों के सफल ऑपरेशन और उनकी रिकवरी में एनेस्थीसिया विशेषज्ञों की जिम्मेदारी रीढ़ की हड्डी जैसी होती है। जटिल से जटिल सर्जरी के दौरान रोगी की शारीरिक स्थिति पर पैनी नजर रखने और उन्हें दर्दमुक्त रखने में इन डॉक्टरों का योगदान अतुलनीय है।


उन्होंने आगे कहा कि मेडिकल प्रोफेशन केवल नौकरी नहीं बल्कि सीधे तौर पर इंसानी जिंदगी को बचाने का पवित्र जरिया है। डॉक्टरों का अनुभव और समर्पण ही मरीजों के मन में स्वास्थ्य प्रणाली के प्रति भरोसा जगाता है। इस मौके पर उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों को उनकी निष्ठा और समाज के प्रति सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html