google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला कर्मचारियों और आम नागरिकों को मिलेगी सुविधा...

1 day ago
1 min read
  • महापौर मीनल चौबे के नेतृत्व में महिला स्वच्छता को बढ़ावा, जोन कार्यालयों को मिली सेनेटरी पैड वेंडिंग एवं इंसिनरेटर मशीनें |

पत्रकार अमृतेश्वर सिंह की कलम से :-

रायपुर :- मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन, महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण तथा सेनेटरी पैड की उपलब्धता एवं उनके स्वच्छ एवं वैज्ञानिक निस्तारण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज रायपुर नगर निगम द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई। स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन तथा सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप महापौर मीनल चौबे ने प्रमुख सुविधा प्रदाता (लीड फैसिलिटेटर ) के रूप में निगम के विभिन्न जोन कार्यालयों हेतु सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन एवं इंसिनरेटर मशीनों का वितरण किया।

इन मशीनों की स्थापना से विशेष रूप से महिला सफाई मित्रों, महिला कर्मचारियों तथा जोन कार्यालयों में विभिन्न सेवाओं के लिए आने वाली महिला नागरिकों को आवश्यकतानुसार सेनेटरी पैड की सहज उपलब्धता सुनिश्चित होगी। साथ ही उपयोग किए गए सेनेटरी पैड का वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निस्तारण भी संभव हो सकेगा, जिससे स्वच्छता, स्वास्थ्य सुरक्षा और महिलाओं की गरिमा को बढ़ावा मिलेगा।


कार्यक्रम में अपर आयुक्त विनोद कुमार पाण्डेय, कार्यपालन अभियंता एवं स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी योगेश कडू, समस्त जोन स्वास्थ्य अधिकारी तथा निगम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को महिला स्वच्छता, स्वास्थ्य संरक्षण एवं जनहित की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।


रायपुर नगर निगम महिलाओं के लिए सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक स्वच्छता सुविधाएँ उपलब्ध कराने तथा शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और समावेशी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html