महिला गृह उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, 23 और 24 अक्टूबर को लायंस भवन मे होगा आयोजित...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बिलासपुर :- महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके गृह उद्योग को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से लायंस क्लब बिलासपुर दायित्व एवं लायंस क्लब बिलासपुर शक्ति द्वारा 23 एवं 24 अक्टूबर को सीएमडी चौक स्थित लायंस भवन में ‘त्योहारों का धमाका’ आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में त्योहारों की खरीदारी के साथ महिलाओं की प्रतिभा और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की जा रही है।
आयोजन में एक ही छत के नीचे घर की सजावट के आकर्षक सामान, साड़ी, सूट, ज्वेलरी सहित विभिन्न प्रकार के उत्पाद उपलब्ध होंगे। खास बात यह है कि इस आयोजन के माध्यम से घर से अपना व्यवसाय संचालित करने वाली महिलाओं को अपने उत्पादों के प्रदर्शन और बिक्री के लिए एक मंच प्रदान किया जाएगा।
महिलाओं एवं बच्चों के मनोरंजन के लिए थाली सजाओ, डांस, मेहंदी, सिंगिंग और करवा क्वीन जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। आयोजकों का मानना है कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, नए लोगों से जुड़ने और अपने गृह उद्योग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments