google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला के साथ मारपीट और क्रूरता, रखैल पति के खिलाफ मामला दर्ज.....

31 minutes ago
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-

गरियाबंद: मैनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बोईरगांवकला के जंगल में एक महिला के साथ मारपीट और दांत से काटने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने अपने पति राजमन केंवर (निषाद) पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेगीनाडा निवासी महिला अपने पति राजमन के साथ आयुर्वेदिक इलाज कराने के लिए मोटरसाइकिल से बोईरगांवकला जा रही थी। इसी दौरान आरोपी ने जंगल में महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया और महिला से उसकी जमीन बेचने की मांग की। महिला द्वारा इंकार करने पर आरोपी ने उसे गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी और डंडे व मुक्के से मारपीट की।


महिला ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान आरोपी ने दांत से उसके हाथ, स्तन और गुप्तांग को भी काटा, जिससे वह बेहोश हो गई। रातभर जंगल में पड़े रहने के बाद अगले दिन गांव के बलजीत सिंह राजपूत और उनकी पत्नी गीतेश्वरी ने पीड़िता को देखा और पानी पिलाकर अपने घर ले गए। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि लंबे समय से उसका आरोपी राजमन केंवर के साथ संबंध था और वह उसे अपने साथ रखे हुए था। उक्त मामले में पुलिस ने बीएनएस की धारा 296, 115(2), 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है। मैनपुर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html