google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

महिला की बेरहमी से हत्या, तीन टुकड़ों में मिली लाश, पूरे इलाके में सनसनी.....

Oct 2, 2023
2 min read










































































ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

उत्तर प्रदेश के देवरिया में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है. सुबह 30 साल की एक महिला का शव खेत में तीन टुकड़ों में फेंका हुआ मिला, कमर से ऊपर का हिस्सा गद्दे में लपेटकर उसे प्लास्टिक की रस्सी से सिला गया था जबकि कमर से नीचे दोनों पैरों को हत्यारों ने अलग-अलग काटकर दो ट्राली बैग में भरकर सड़क के किनारे धान की खेत में फेंक दिया था, किसी ग्रामीण की नजर पड़ी तो उसने इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को दी. ग्राम प्रधान मौके पर गए तो उन्हें ट्रॉली में शव होने का अंदेशा हुआ क्योंकि उससे दुर्गंध आ रही थी, उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंचे बरहज सीओ ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की, हालांकि कई टुकड़ों में होने की वजह से शव की पहचान नहीं हो पायी, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी हुई है |


बता दें कि भलुअनी थाना क्षेत्र के मुंडेरा गांव के पास धान के खेत में ये लाश मिली थी. रस्सी से सिले गद्दे में और दो ट्राली बैग में शव मिलने के बाद ग्राम प्रधान चन्द्रकेतु उर्फ धामा यादव ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो देखा कि उससे बदबू आ रही थी, उन्हें अंदेशा हुआ कि इसमें किसी की लाश हो सकती है, इसकी सूचना पुलिस को दी, पुलिस जब मौके पर पहुंची तो लाश को कई टुकड़ों में देखकर दंग रह गयी, गद्दे में सिर से कमर तक का कटा हुआ हिस्सा रखा गया था और गर्दन पर धारदार हथियार से हमले के निशान थे, जब दोनों ट्राली बैग को खोला गया तो उसमें दोनों पैर थे, घुटनों को अंदर मोड़कर शव को ट्रॉली में रखा गया था |


ग्राम प्रधान की मानें तो महिला की उम्र 25 से 30 साल के आसपास होगी, टुकड़ों में शव को देखकर वहां ग्रामीणों का हुजूम इकट्ठा हो गया था, लेकिन उस महिला की पहचान नहीं हो सकी, वहीं इस घटना को लेकर बरहज सर्किल के सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है, गद्दे और दो बैग में जो शव मिला है उसका पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, मृतक महिला के बारे में पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वो कौन है और उसका शव तीन टुकड़ो में यहां कैसे पहुंचा. वहीं इस पूरे मामले में एडिशनल एसपी राजेश सोनकर ने बताया कि एक अज्ञात महिला का शव मुंडेरा गांव के समीप बरामद हुआ है. पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और इसमें नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी |

 
 
 

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html