मां गंगा की आरती कर देशवासियों की समृद्धि की कामना की : बृजमोहन अग्रवाल.....

ब्रेकिंग ADN न्यूज़:-
हरिद्वार/रायपुर:- रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल रविवार को हरिद्वार पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने न केवल औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया, बल्कि आध्यात्मिक पहलू को भी महत्व दिया। हरिद्वार के प्रसिद्ध हर की पौड़ी घाट पर आयोजित संध्या आरती में सांसद अग्रवाल ने भाग लिया।
उन्होंने मां गंगा के तट पर विधिविधान से पूजन-अर्चन किया और दीप प्रज्वलित कर देशवासियों तथा विशेष रूप से छत्तीसगढ़ की जनता के सुख, शांति और समृद्धि की मंगलकामना की। सांसद अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि गंगा न केवल एक पवित्र नदी हैं, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक भी हैं। ऐसे पावन अवसर पर शामिल होकर वे आध्यात्मिक ऊर्जा प्राप्त करते हैं और अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित महसूस करते हैं।






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments