पति को बचाने तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की डूबने से मौत...

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-
बलरामपुर :- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है | तालाब में गिरने से पति डूबने लगा, बचाने के लिए पत्नी ने भी छलांग लगा दी | हालांकि दोनों बाहर नहीं आ पाए और उनकी डूबने से मौत हो गई | रिश्तेदार जसमती भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाल लिया | घटना कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर के बड़का जोभी की है |
जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान मुनेश्वर नाग और उनकी पत्नी घुघरी नाग के रूप में हुई है | वन विभाग के तालाब में अचानक मुनेश्वर गिरकर पानी में डूबने लगा, जिसके बाद उनकी पत्नी ने भी छलांग लगा दी | बाहर निकलने का प्रयास अफल रहा | दोनों की डूबकर मौत हो गई | इस दौरान वहां मौजूद रिश्तेदार जसमती भी उन्हें बचाने के लिए पानी में उतर आई | हालांकि ग्रामीणों की तत्परता के कारण उस सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया |
सूचना मिलने पर कुसमी पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को तालाब से बाहर निकलवाया | इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए कुसमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया | बताया गया कि अस्पताल में शव वाहन उपलब्ध नहीं होने के कारण परिजनों को निजी वाहन से शव अस्पताल ले जाना पड़ा | घटना को लेकर कुसमी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है | हादसे की खबर से मृतक दंपती के परिवार में शोक का माहौल है |






.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)
.jpg)




Comments