google.com, pub-3310156774694367, DIRECT, f08c47fec0942fa0
top of page
WhatsApp Image 2025-09-10 at 15.54_edite
ADN FILMS POSTER

BREAKING ADN NEWS

WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-08 at 12.10.10.jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (2).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.31 (1).jpeg
WhatsApp Image 2026-09-19 at 09.46.30 (1).jpeg

पत्नी ने प्रेमी संग रची हत्या की साजिश, ये महिला तो सोनम से भी खतरनाक, पहले पति को पिलाई शराब, फिर बैट से हमला कर जला दी बॉडी, दोनों गिरफ्तार....

Jul 12, 2025
1 min read

ब्रेकिंग ADN न्यूज़ :-

कोंडागांव:- देशभर में इंदौर के राजा-सोनम रघुवंशी मर्डर केस अब तक सुर्खियों में है। इस बीच छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति के मर्डर की प्लानिंग की. इसके बाद प्रेमी के हाथों अपने पति की हत्या करवा दी। पूरा मामला कोंडागांव जिले का है. 30 जून 2025 को कोंडागांव और ओडिशा के बॉर्डर पर मगेदा जंगल के पास एक अज्ञात पुरुष का शव संदिग्ध हालत में मिला था. जांच के दौरान मृतक की पैंट से जली हुई एंटी-रेबीज की पर्ची मिली थी, जिससे उसकी पहचान धर्मवीर नेताम निवासी नगरी, धमतरी के रूप में हुई है। 

पूरे मामले की जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी रवीना नागरची और आरोपी विदेश मरकाम (निवासी नवरंगपुर, ओडिशा) के बीच अवैध संबंध थे. धर्मवीर द्वारा पत्नी रवीना को प्रताड़ित करने के चलते दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई थी. 27 जून को विदेश मरकाम तमिलनाडु के धरमपुरी से धर्मवीर को इलाज के बहाने लेकर निकला. रास्ते में शराब पिलाते हुए उसे ओडिशा के रायगढ़ ले जाया गया, जहां क्रिकेट बैट से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई. शव को जलाने का भी प्रयास किया, लेकिन बारिश के कारण वह असफल रहा। 


तकनीकी सर्वेक्षण, मोबाइल डाटा विश्लेषण और सायबर टीम की मदद से पुलिस ने विदेश मरकाम को कोण्डागांव बस स्टैंड से और रवीना नागरची को धमतरी से गिरफ्तार किया है. मर्डर के लिए उपयोग किया गया क्रिकेट बैट भी जब्त किया गया है.

Comments


© 2018 by Anis lala dani. Proudly created with breakingadnnews.com

  • Subscribe Channale
bottom of page
naver-site-verification: navere8d42c0359e3e135363406d5b6093c27.html